रामपुर में पहाड़ी गेट पर भूसे से भरे ट्रक के बोलेरो पर गिर जाने से बोलेरो चालक बुरी तरह कुचल गया था। उसे गंभीर चोटें आईं और उसी दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया है, साथ ही शरीर की 22 हड्डियां टूटने की पुष्टि भी हुई है।
रविवार शाम यह हादसा उस समय हुआ, जब भूसे से भरा ट्रक पहाड़ी गेट बिजलीघर के सामने बने कट से मोड़ रहा था। उसी दौरान बराबर से आ रही बोलेरो कार भी मुड़ने लगी। इसी दौरान ट्रक का पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने से ट्रक बोलेरो पर जा गिरा।
2 of 14
रामपुर में सड़क हादसा। एसडीओ के चालक की माैत
- फोटो : संवाद
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक को बोलेरो पर गिरते हुए साफ देखा जा सकता है। हादसे में बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने चालक फिरासत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में 22 हड्डियां टूटने के साथ सिर पूरी तरह कुचलने की बात सामने आई है।
3 of 14
रामपुर में सड़क हादसा। एसडीओ के चालक की माैत
- फोटो : संवाद
गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार फिरासत की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों में भी चोटें पाई गई हैं।
4 of 14
रामपुर में सड़क हादसा। एसडीओ के चालक की माैत
- फोटो : संवाद
गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया
बोलेरो चालक फिरासत के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उनका शव जब घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
5 of 14
रामपुर में सड़क हादसा। एसडीओ के चालक की माैत
- फोटो : संवाद
एसडीओ की गाड़ी में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक पर प्राथमिकी
नैनीताल रोड पर रविवार की शाम एसडीओ की गाड़ी में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे में जान गंवाने वाले बोलेरो चालक के बेटे की ओर से तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम भूसे से भरा ट्रक नैनीताल रोड स्थित पहाड़ी गेट बिजलीघर के पास मोड़ते समय हादसे का शिकार हो गया था।