सर्द हवाओं के बीच सोमवार सुबह शहरवासियों ने सीजन के पहले कोहरे का सामना किया। आधी रात के बाद शुरू हुई धुंध सुबह होते-होते घने कोहरे में बदल गई जिसने शहर के अंदरूनी इलाकों से लेकर हाईवे और ग्रामीण सड़कों तक अपनी चादर फैला दी। पहली बार छाए इस कोहरे ने ठिठुरन भी काफी बढ़ा दी और लोगों को गर्म कपड़ों में घरों से निकलना पड़ा। उधर माैसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
UP: मुरादाबाद मंडल में कोहरे की दस्तक, ठिठुरने लगा जनजीवन, गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक.. देखें तस्वीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:40 AM IST
सार
मुरादाबाद मंडल में कोहरे ने दस्तक दी है। इसके साथ ही ठंड अचानक बढ़ गई है। कई इलाकों में लोग अलाव जला रहे हैं। माैसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन