{"_id":"6a8e849663161f44a706c521","slug":"terror-of-the-man-eating-leopard-three-women-fall-victim-constable-mother-killed-2026-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आदमखोर तेंदुए का आतंक: तीन महिलाएं बनीं शिकार, पहले संतोष, फिर ब्रह्मो और अब सिपाही की मां मिथिलेश की जान ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमखोर तेंदुए का आतंक: तीन महिलाएं बनीं शिकार, पहले संतोष, फिर ब्रह्मो और अब सिपाही की मां मिथिलेश की जान ली
अमर उजाला नेटवर्क/ संवाद, मुरादाबाद/सुरजननगर
Published by: Vimal Sharma
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:49 AM IST
सार
ठाकुरद्वारा के बहापुर बलिया गांव में तेंदुए ने खेत में घास काट रही मिथलेश देवी (45) पर पति और ग्रामीणों के सामने हमला कर मार डाला। 22 दिन में तेंदुए के हमले में यह तीसरी महिला की मौत है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत और वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
1 of 6
मुरादाबाद में आदमखोर तेंदुए का आतंक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुरादाबाद जिले के बहापुर बलिया गांव में मंगलवार की सुबह तेंदुए ने पति के सामने ही महिला को मार डाला। मृतका का बेटा एटा में सिपाही है। 22 दिन के भीतर तेंदुए के हमले में तीसरी महिला की माैत से क्षेत्रवासी खाैफजदा हैं। पहले तीन अगस्त को लालापुर पीपलसाना और फिर 18 अगस्त को बहापुर बलिया में तेंदुए ने महिला को मार डाला था।
एकबार फिर बहापुर बलिया में मंगलवार को हुई घटना ने वनविभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। दहशतजदा क्षेत्रवासी भी कह रहे हैं कि आखिर वे कब तक वे तेंदुए का शिकार होते रहेंगे। ठाकुरद्वारा के गांव बहापुर बलिया में तेंदुए ने धान के खेत में पशुओं के चारे के लिए घास निकाल रहीं मिथलेश देवी (45) पर घात लगाकर हमला कर दिया।
2 of 6
ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का खाैफ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दाैरान मिथलेश देवी के पति बृजपाल सिंह सैनी समेत गांव के ही दीवान सिंह, जॉनी, नन्हे सिंह, दिनेश सिंह और गीता देवी भी आसपास माैजूद थे। महिला की चीख सुनकर सभी लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े लेकिन उनके सामने ही तेंदुए ने मिथिलेश को मार डाला और फिर भाग खड़ा हुआ। वहीं, मिथिलेश के साथ काम कर रहीं पुष्पा देवी तेंदुए को देखकर बेहोश हो गईं।
3 of 6
ठाकुरद्वारा में पकड़ा गया तेंदुआ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्हें ग्रामीण घर ले गए, जहां करीब दो घंटे बाद होश आया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि हर माैत के बाद वन विभाग पिंजरा लगाने और तेंदुए को पकड़ने का भरोसा देता है लेकिन हमले थम नहीं रहे हैं। खेतों में काम करने जाना अब मौत को न्योता देने जैसा है। किसान और महिलाएं तेंदुए के डर से खाैफजदा हैं लेकिन खेती का काम रोकना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके में तेंदुए का आतंक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना पर डीएफओ डॉ. विनय कुमार सिंह, रेंजर, डिप्टी रेंजर समेत वन विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। बामुश्किल लोगों को समझाकर शांत कराया गया। शाम को मिथलेश देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दाैरान बेटी कांता सैनी और स्वाती तथा सिपाही बेटे रोहित कुमार समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
5 of 6
ठाकुरद्वारा इलाके में लगाया गया पिंजरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक माह के भीतर तीसरी घटना
खास बात यह है एक माह के भीतर तेंदुए ने तीनों महिलाओं को ही निशाना बनाया है। बहापुर बलिया गांव में तेंदुए के हमले से यह दूसरी महिला की मौत है। इससे पहले 18 अगस्त को इसी गांव में ब्रह्मो देवी (60) को तेंदुए ने मार डाला था। उस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर पथराव भी कर दिया था। इससे पहले तीन अगस्त को गांव लालापुर पीपलसाना में संतोष देवी को तेंदुए ने मार दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।