{"_id":"61e259ec22502b2c992f3c6a","slug":"sports-businessman-kushank-gupta-murder-case-investigation-of-murder-embroiled-in-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुशांक गुप्ता हत्याकांड: लंबी है विवादों की फेहरिस्त, सामने आया बिल्डर और दूध डेयरी संचालक का नाम, पुलिस भी उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशांक गुप्ता हत्याकांड: लंबी है विवादों की फेहरिस्त, सामने आया बिल्डर और दूध डेयरी संचालक का नाम, पुलिस भी उलझी
Sat, 15 Jan 2022 10:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
Sports Businessman Murder
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक गुप्ता के विवादों की लिस्ट इतनी लंबी है कि हत्याकांड की तफ्तीश उलझ गई। पुलिस एक मामले की जांच पूरी करती है तो दूसरे झगड़े की परतें खुल जाती हैं। जिस कारण हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही। कारोबारी कुशांक के पिता अशोक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के कई लोगों से झगड़े चल रहे थे। उन्होंने एक के बाद एक कई लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि शहर के एक बिल्डर से भी बेटे का विवाद हुआ था। बिल्डर ने शहर में एक सोसाइटी बनाई है। उनका दावा है कि गलत तरीके से बनाई इस सोसाइटी के बारे में कुशांक ने फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसका बिल्डर और उनके लोगों को काफी बुरा लगा था। बिल्डर ने कुछ लोगों के जरिये कुशांक को धमकियां भी दिलाई थीं। इसके अलावा कुशांक गुप्ता का दूध डेयरी संचालक से भी विवाद हुआ था। तब कुशांक के साथ मारपीट की गई थी।
Sports Businessman Murder
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में भी पुलिस के पास शिकायत पहुंची थी। पिता ने पुलिस को आगे ये भी बताया कि जिस अपार्टमेंट में हमारा परिवार रहता है। यहां रहने वाले भी एक व्यक्ति से कुशांक का झगड़ा हुआ था। जिसमें पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की थी। कुशांक का विवाद सैलून संचालक से भी दुकान खाली कराने को लेकर हुआ था। इस विवाद में सैलून संचालक की ओर से भाजपा नेता आ गए थे। इस मामले में भी मारपीट हुई थी और मामला थाने तक पहुंचा था। बिजनौर निवासी युवक से भी दुकान खाली कराने को लेकर विवाद हुआ था।
Sports Businessman Murder
- फोटो : अमर उजाला
इन विवादों में हत्याकांड की तफ्तीश उलझ गई है। पुलिस एक मामले की जांच पूरी करती है तो दूसरा विवाद सामने आ जाता है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। हत्याकांड का सच सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sports Businessman Murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुशांक के अपने विवाद तो थे ही दूसरे के मामलों में भी वह सामने आ जाते थे। कुशांक के कर्मचारी शिवम का भाई को दो माह पहले रामगंगा नदी में कुछ लोगों ने डूबते हुए देखने का दावा किया था, लेकिन कुशांक ने इस मामले में पुलिस अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर दावा था कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
Sports Businessman Murder
- फोटो : अमर उजाला
उसने अपने पास कुछ फुटेज भी होने का दावा किया था। हालांकि अभी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। सिविल लाइंस के हरथला गंगा मंदिर निवासी शिवम कुशांक की दुकान में काम करता है। पांच नवंबर से शिवम का भाई लापता था। उस वक्त तीन युवकों ने शिवम के घर आकर बताया था कि उन्होंने चंद्र किरण (शिवम का भाई) को नदी में छलांग लगाते हुए देखा था।