{"_id":"61e10a59435e1f390952c391","slug":"sports-businessman-murder-case-kushank-gupta-moradabad-made-a-tik-tok-video-of-his-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुशांक गुप्ता हत्याकांड: हंसी-मजाक में बनाया था अपनी मौत का टिकटॉक वीडियो, परिजनों की आंखों में बार-बार ला रहा आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशांक गुप्ता हत्याकांड: हंसी-मजाक में बनाया था अपनी मौत का टिकटॉक वीडियो, परिजनों की आंखों में बार-बार ला रहा आंसू
Fri, 14 Jan 2022 11:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:26 AM IST
विज्ञापन
Sports Businessman Murder
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कारोबारी कुशांक गुप्ता सोशल वर्क के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते थे। उनकी फेसबुक आईडी पर तमाम ऐसे वीडियो हैं। जिसमें वह जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ ही जानवरों की सेवा भी करते नजर आ रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनका सबसे ज्यादा वो टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने हंसी मजाक में अपनी मौत का वीडियो बना लिया था। कुशांक ने उस वक्त ऐसा कतई नहीं सोचा होगा कि उनका ये वीडियो एक दिन सच साबित हो जाएगा। वीडियो में उन्होंने अपने माथे पर पट्टी बांध रखी है। इसके अलावा उनके कपड़े और फर्श पर खून के छींटे भी दिख रहे हैं। करीब एक साल पहले कुशांक ने टिकटॉक वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसके बैक ग्राउंड में जिंदगी बेवफा है ये माना मगर.... संगीत सुनाई देता है। इस वीडियो पर 37 लाइक और सात कमेंट्स आए हैं। इसके अलावा भी कई और वीडियो उन्होंने शेयर किए थे।
Sports Businessman Murder
- फोटो : अमर उजाला
वेब सीरीज में भी नजर आए थे कुशांक
क्रिकेट पर बनी वेब सीरीज की शूटिंग सोनकपुर स्टेडियम के अलावा मुरादाबाद के अन्य स्थानों पर भी हुई थी। अभिनेता शहबाज खान समेत अन्य कलाकार हैं। सीरीज लड़की और लड़कों के एक साथ मैच खेलने को लेकर बनी है।
क्रिकेट पर बनी वेब सीरीज की शूटिंग सोनकपुर स्टेडियम के अलावा मुरादाबाद के अन्य स्थानों पर भी हुई थी। अभिनेता शहबाज खान समेत अन्य कलाकार हैं। सीरीज लड़की और लड़कों के एक साथ मैच खेलने को लेकर बनी है।
Sports Businessman Murder
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई से आए कलाकार सिद्धबली स्पोर्ट्स की दुकान में भी खरीदारी करने पहुंचे थे, जिसे वेब सीरीज में दिखाया गया है। इसके अलावा कुशांक भी वेब सीरीज का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sports Businessman Murder
- फोटो : अमर उजाला
कुशांक के वीडियो वायरल करने पर एक घंटे में निलंबित हो गए थे चौकी इंचार्ज
कुशांक की दुकान में सीसीटीवी कैमरे पहले से लगे हुए थे। करीब एक साल पहले दुकान के पास एक महिला से चेन छीन ली गई थी। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, चौकी इंचार्ज ने गंभीरता नहीं दिखाई थी।
कुशांक की दुकान में सीसीटीवी कैमरे पहले से लगे हुए थे। करीब एक साल पहले दुकान के पास एक महिला से चेन छीन ली गई थी। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, चौकी इंचार्ज ने गंभीरता नहीं दिखाई थी।
विज्ञापन
Sports Businessman Murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कुशांक ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल कर दिया था। तत्कालीन एसएसपी ने सीधे चौकी इंचार्ज से घटना के बारे में पूछ लिया था। तब चौकी इंचार्ज ने एसएसपी को ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार कर दिया था। चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने तुरंत ही निलंबित कर दिया था।