फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: 'If you want to feed Eid Sevai then you will have eat Gujiya too', Anuj Chaudhary statement viral

UP: 'ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो गुझिया भी खानी पड़ेगी', पीस कमेटी की बैठक में बोले सीओ अनुज चाैधरी

Wed, 26 Mar 2025 03:11 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 26 Mar 2025 03:11 PM IST
सार

पीस कमेटी की बैठक के दाैरान हुई बातचीत में सीओ अनुज चाैधरी का एक और बयान वायरल हो रहा है। वह वीडियो में शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहते हैं कि अगर आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो आपको गुझिया भी खानी पड़ेगी।

विज्ञापन
Sambhal: 'If you want to feed Eid Sevai then you will have eat Gujiya too', Anuj Chaudhary statement viral
पीस कमेटी की बैठक में माैजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के सीओ अनुज चौधरी ने पीस कमेटी की बैठक में कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना है, न कि किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कार्रवाई करना। हम केवल इतना चाहते हैं कि शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई भी उपद्रव न हो। सीओ ने कहा कि अगर आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो आपको गुझिया भी खानी पड़ेगी।

विज्ञापन


इससे पहले बैठक में एएसपी श्रीश्चंद ने स्पष्ट किया कि कोतवाली संभल क्षेत्र में मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा की जाएगी। सड़कों पर किसी भी हालत में इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन


संभल में संवेदनशील माहौल को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने ईद, नवरात्र के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक बुलाई। बैठक में दोनों समुदायों के प्रमुख लोग शामिल हुए। इस दौरान एएसपी श्रीशचंद्र, एसडीएम वंदना मिश्रा शामिल थे। सीओ अनुज चौधरी ने लोगों को शांति बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने घर की छतों पर नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी, जिस पर प्रशासन ने साफ इनकार कर दिया। 

अगर मैं गलत था तो कोर्ट में जाते, सजा दिलाते: सीओ 

होली और जुमे की नमाज को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बीच सीओ अनुज चौधरी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ शांति बनाए रखना था और उन्होंने किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा। बुधवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में सीओ चौधरी ने कहा कि अगर मेरा बयान गलत था तो लोग हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाते, सजा दिलाते।


उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया? उन्होंने जोर देकर कहा कि वे हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए बराबर काम कर रहे हैं। दरअसल, होली से पहले सीओ चौधरी ने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, लेकिन जुमे की नमाज 52 बार होती है। जिसे रंगों से परेशानी हो, वह उस दिन घर में ही रहे।

इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। अब सीओ चौधरी ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि सभी त्योहारों का सम्मान बनाए रखना था। हम चाहते हैं कि हर जगह शांति बनी रहे। उन्होंने आपसी भाईचारे पर जोर देते हुए कहा कि अगर आप ईद पर सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो आपको गुझिया भी खानी पड़ेगी।

इस बयान को लेकर पहले भी चर्चा में आए थे सीओ 
इससे पहले संभल के सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि जुमा वर्ष में 52 और होली एक बार आती है। यदि मुस्लिम समुदाय का होली के रंग से धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से न निकलें। अगर कोई रंग डाल दे तो बुरा न मानें। बड़ा दिल होना चाहिए। आगे यह भी कहा कि हिंदू समुदाय के लोगों को भी ख्याल रखना चाहिए कि वह उस व्यक्ति पर रंग न डालें जो बुरा मान सकता है।
UP: संभल की सड़कों और छतों पर नमाज की अनुमति नहीं, पीस कमेटी की बैठक में पुलिस ने दिए निर्देश

होली से पहले संभल कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए थे। सीओ ने कहा था कि 14 मार्च को होली का पर्व है। इस दिन जुमे की नमाज भी होगी। जिस तरह से मुस्लिम पूरे वर्ष ईद का इंतजार करते हैं। वैसे ही हिंदू समुदाय के लोग होली के इंतजार में रहते हैं।

इस दिन रंग लगाने के साथ ही गले मिलकर मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी जाती है। 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद शहर अतिसंवेदनशील है। इसलिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार पीस कमेटी की बैठक कर सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed