संभल बवाल के दूसरे दिन सोमवार को शांति के बीच पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल समेत 2750 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जियाउर्रहमान और सुहेल इकबाल पर बलवा कराने की साजिश का आरोप है। वहीं दो महिलाओं समेत 25 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।
संभल में दूसरे दिन शांति: दो महिलाओं समेत 25 आरोपी गिरफ्तार, 2750 पर एफआईआर...अधिकांश घरों में लटके रहे ताले
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:50 PM IST
सार
संभल में हिंसा के दूसरे दिन शांति रही लेकिन पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल समेत 2750 लोगों पर बलवा कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की। दो महिलाओं समेत 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एसपी ने घटना को साजिशन बताया और सीसीटीवी व ड्रोन फुटेज से उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन