फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल हिंसा मामला: अभी तक दाढ़ी वाले शख्स को नहीं खोज पाई पुलिस, सबसे पहले उग्र हुआ फिर भीड़ को किया था इशारा

Sat, 22 Feb 2025 08:11 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 22 Feb 2025 08:11 AM IST
सार

आरोपी दूसरे जिले का है। ऐसे में पुलिस दूसरे जिले की पुलिस से भी संपर्क कर रही है। जिससे आरोपी की पहचान हो सके। इस आरोपी का वीडियो सामने आया था। पुलिस का कहना है कि टीमें लगातार काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Sambhal violence case Police has not been able to find bearded man yet
संभल पुलिस ने जारी किए आरोपी के पोस्टर - फोटो : संवाद

24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भीड़ को उकसाने वाले दाढ़ी वाले शख्स की पहचान करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी है। साफ चेहरा दिखने के बाद भी पुलिस के सूत्र नाकाम रहे। अभी तक पुलिस को इस आरोपी के बारे में कोई सूचना भी नहीं मिली है।

Sambhal violence case Police has not been able to find bearded man yet
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

माना जा रहा है कि यह आरोपी दूसरे जिले का है। ऐसे में पुलिस दूसरे जिले की पुलिस से भी संपर्क कर रही है। जिससे आरोपी की पहचान हो सके। इस आरोपी का वीडियो सामने आया था। जिसमें यह नारेबाजी करते हुए और लोगों को आगे बुलाते हुए कैद हो गया था। इससे यह भी स्पष्ट हुआ था कि यह आरोपी अकेला नहीं था, इसके साथ अन्य लोग भी थे।

Sambhal violence case Police has not been able to find bearded man yet
संभल हिंसा - फोटो : संवाद

दाढ़ी वाला शख्स सबसे पहले उग्र हुआ था
एसपी ने बताया कि 24 नवंबर 2024 की सुबह सर्वे के दौरान दाढ़ी वाला शख्स भीड़ में सबसे पहले उग्र हुआ था। उसने ही धार्मिक नारे लगाए और पीछे से कुछ लोगों को आगे बुलाने के लिए इशारा किया था। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा कराए गए हैं, लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। दूसरे जिले में भी खोजबीन कराई जा रही है। जो भी इस आरोपी की पहचान बताएगा उसको पुलिस की ओर से इनाम दिया जाएगा। पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal violence case Police has not been able to find bearded man yet
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला

भीड़ को उकसाने और कुछ लोगों को इशारा कर एकत्र करने के आरोपी का वीडियो सामने आया था। उसके बाद से ही आरोपी की तलाश जारी है। पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं। अभी कोई ठोस सूचना पुलिस को नहीं मिली है। दूसरे जिले में भी आरोपी की तलाश कराई जा रही है। टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल

विज्ञापन
Sambhal violence case Police has not been able to find bearded man yet
sambhal violence - फोटो : अमर उजाला

सर्वे के दौरान जुटने लगी थी भीड़ हटाने के प्रयास में हुई थी पत्थरबाजी
संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी। कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में टीम जब मस्जिद के अंदर सर्वे कर रही थी, तभी स्थानीय लोग मस्जिद के आसपास जुटने लगे थे। पुलिस द्वारा भीड़ को हटाने के प्रयास के बावजूद अचानक चारों ओर से पत्थरों की बौछार शुरू हो गई थी, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई थी।


संबंधित वीडियो-

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed