संभल में जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष ने चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए 19 नवंबर को दावा पेश किया था। हिंदू पक्ष का कहना था कि मंदिर पृथ्वीराज चौहान के शासन से पहले बना था, जबकि मस्जिद मुगलकाल में मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी।
हिंदू पक्ष द्वारा दावा पेश करने के दिन ही न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया था। उसी दिन कोर्ट कमिश्नर ने मस्जिद पहुंचकर सर्वे भी किया था। सर्वे पूरा नहीं होने के चलते कोर्ट कमिश्नर लौट गए थे। इसके बाद वह 24 नवंबर की सुबह पहुंचे थे। इस सर्वे के दौरान ही बवाल हुआ था। हालांकि मुस्लिम पक्ष का दावा है कि मस्जिद टीले पर बनी है। किसी मंदिर को तोड़कर नहीं बनाई गई है।
2 of 12
संभल की जामा मस्जिद
- फोटो : संवाद
एक वर्ष में संभल की चर्चा के प्रमुख कारण
- 19 नवंबर को सर्वे का आदेश हुआ।
- 24 नवंबर को बवाल हुआ
- बवाल में विदेशी हथियार चलाए गए।
- बवाल की साजिशकर्ताओं में शारिक साटा और उसका गिरोह सामने आया।
- शारिक साटा का कनेक्शन दाऊद इब्राहिम और आईआएआई से होने की बात सामने आई।
- संभल के सांसद पर बिजली चोरी में 1.91 करोड़ का जुर्माना लगा।
- संभल सांसद के आवास में अवैध निर्माण में कार्रवाई।
- खग्गू सराय में 46 वर्ष बाद कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट खुले
- सरायतरीन में राधा कृष्ण मंदिर में पूजा शुरू हुई।
- 68 तीर्थ और 19 कूपों को तलाश कर संवारने का काम शुरू कराया गया।
3 of 12
सत्यव्रत पुलिस चाैकी संभल
- फोटो : संवाद
भविष्य में चूक न हो, इसलिए मजबूत की शहर की सुरक्षा
संभल में पिछले साल 24 नवंबर को भीड़ जामा मस्जिद तक पहुंचना बड़ी चूक साबित हुई थी। भीड़ ज्यादा हुई और बवाल का रूप ले लिया। इससे चूक से अधिकारियों ने सबक लिया और सुरक्षा को मजबूत किया है। जामा मस्जिद के नजदीक ही सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय में पुलिस चौकियों का निर्माण किया है।
4 of 12
संभल हिंसा को एक साल पूरा
- फोटो : संवाद
इन इलाके में ही भीड़ एकत्र हुई और जामा मस्जिद तक पहुंची। इसकी भनक पुलिस को नहीं लगी। क्योंकि इन इलाके में चेक पोस्ट तक नहीं था। अब पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। रायसत्ती पुलिस चौकी को थाना बना दिया गया है। इससे भी शहर में सुरक्षा मजबूत हुई है।
5 of 12
संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई।
- फोटो : अमर उजाला।
एसपी का कहना है कि जिले में दो थाने और 33 पुलिस चौकियां और पांच पोस्ट बनाए गए हैं। संभल शहर की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शहर के अंदर भी पूरी निगरानी है। बवाल के बाद शहर में चौकसी बढ़ाई गई है। जिससे किसी भी हलचल का तत्काल पता किया जा सके।