फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal Mandir Survey: कल्कि विष्णु मंदिर के सर्वे को दिया गया सबसे अधिक समय; इन कूप और तीर्थों की हुई जांच

Sun, 22 Dec 2024 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

कल्कि विष्णु मंदिर के सर्वे को सबसे ज्यादा समय दिया गया। एएसआई की टीम ने मंदिर के बारे में पुजारी से जानकारी जुटाई गई। दो दिन में 20 कूप और छह तीर्थों का एएसआई टीम ने सर्वे किया।

विज्ञापन
Sambhal Temple Survey Kalki Vishnu Mandir ASI Survey Time Know Research on Wells and Pilgrimage sites
Sambhal Temple Survey - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से आई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने दो दिन में संभल के छह तीर्थ और 20 कूपों को सर्वे किया।  संभल के प्राचीन कल्कि विष्णु मंदिर में टीम शनिवार को पहुंची और करीब 30 मिनट रहकर हर बिंदु पर बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। अब तक दो दिन के सर्वे में टीम ने सबसे ज्यादा समय कल्कि विष्णु मंदिर को दिया है। प्रशासन ने संभल के तीर्थों और कूपों की सही जानकारी के लिए पुरातत्व निदेशालय के निदेशक को पत्र लिखा था। जिसमें संभल के 19 कूप और पांच तीर्थों की सूची भेजकर सर्वे कराने का आग्रह किया था। लेकिन सूची में कल्कि विष्णु मंदिर और कृष्ण कूप शामिल नहीं थे। 


Sambhal Temple Survey Kalki Vishnu Mandir ASI Survey Time Know Research on Wells and Pilgrimage sites
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को एएसआई की टीम ने संभल और आसपास के 19 कूप और पांच तीर्थों का सर्वे किया था। शनिवार को प्रशासन को कल्कि मंदिर की याद आई तो एसडीएम वंदना मिश्रा टीम को लेकर मंदिर परिसर पहुंचीं। जिसके बाद टीम ने मंदिर और कृष्ण कूप की बारीकी जांच की और साक्ष्य जुटाए। 

Sambhal Temple Survey Kalki Vishnu Mandir ASI Survey Time Know Research on Wells and Pilgrimage sites
सर्वे करती टीम - फोटो : अमर उजाला
शर्मा मंदिर की देखभाल करने वाली दसवीं पीढ़ी हैं
पंडित महेंद्र शर्मा ने बताया कि कल्कि विष्णु मंदिर की देखभाल उनके परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी करते आ रहे हैं। बताया कि वह अपने परिवार की दसवीं पीढ़ी हैं। बताया कि जो आकृतियां इस मंदिर में बनी है वह प्राचीन हैं। उनके पिता पंडित महेश प्रसाद शर्मा ने भी इसकी जानकारी दी थी। मंदिर अष्टकोणीय है और इसका बड़ा महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Temple Survey Kalki Vishnu Mandir ASI Survey Time Know Research on Wells and Pilgrimage sites
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन विभाग करा रहा काम
पंडित महेंद्र शर्मा के बेटे अनुज शर्मा का कहना है कि कल्कि विष्णु मंदिर में पर्यटन विभाग की ओर से 86 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। तीन कक्ष बन रहे हैं। यज्ञशाला की व्यवस्था की जा रही है। कहा कि करीब एक बीघा जमीन मंदिर की है। लेकिन मंदिर के आसपास परिक्रमा मार्ग पर कुछ अतिक्रमण है। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
 
विज्ञापन
Sambhal Temple Survey Kalki Vishnu Mandir ASI Survey Time Know Research on Wells and Pilgrimage sites
पुजारी से पूछताछ करती टीम - फोटो : अमर उजाला
भगवान कल्कि का होगा संभल में अवतरण 
कलियुग में भगवान कल्कि का अवतरण संभल में होगा। इसका उल्लेख पुराणों में मिलता है। हिंदू समुदाय की इससे जुड़ी बड़ी आस्था है। कल्कि विष्णु मंदिर के पंडित महेंद्र शर्मा ने बताया कि जैसा उल्लेख पुराणों में मिलता है वह सभी संकेत यहां हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed