फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में दूल्हे समेत आठ की मौत: दीवार से चिपक गई थी बोलेरो...बुरी तरह फंसे थे लोग; इस वजह से हुआ दर्दनाक हादसा

Sat, 05 Jul 2025 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Jul 2025 01:16 PM IST
सार

संभल में तेज रफ्तार ने दो परिवारों की खुशियां लील लीं। चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ। गेट तोड़कर बोलेरो से निकाले शव गए, लोग हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गए थे लेकिन तत्काल मदद नहीं कर सके। दीवार से गाड़ी चिपक गई थी।

विज्ञापन
Sambhal road accident High speed happiness of two families accident happened due to negligence of driver
Sambhal road accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के संभल में दर्दनाक सड़क हादसा बोलेरो चालक को लापरवाही से हुआ है। बोलेरो रफ्तार बेकाबू थी। इसके चलते ही चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और अचानक से गाड़ी पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि दूर तक आवाज पहुंची, लोग मौके पर आए, लेकिन मदद नहीं कर सके क्योंकि क्षतिग्रस्त बोलेरो दीवार से चिपक जैसी गई थी। पुलिस के पहुंचने पर शव और घायल बोलेरो से बाहर निकाले गए। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह हादसे के बाद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस के साथ आम लोगों से भी हादसे की जानकारी ली।


एसपी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। बोलेरो की रफ्तार तेज थी। अचानक से ही कॉलेज की दीवार से जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में आठ लोगों की जान चल गई है, एक घायल का उपचार चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर है। 
 
Sambhal road accident High speed happiness of two families accident happened due to negligence of driver
क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन वर्षीय बालिका की हालत ठीक है। मौके पर पांच लोगों ने दम तोड़ा था। घटनास्थल पर पुलिस को आधार कार्ड मिले थे। उसके माध्यम से सूचना पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई।

 
Sambhal road accident High speed happiness of two families accident happened due to negligence of driver
हादसे के बाद अस्पताल लाए गए पीड़ित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो क्रेन से बोलेरो को दीवार से दूर किया गया। इसके बाद मशीन से बोलेरो के दरवाजे काटे गए। तब शव और घायलों को निकाला गया। पहले सीएचसी भर्ती कराया और बाद में अलीगढ़ के लिए रेफर कराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal road accident High speed happiness of two families accident happened due to negligence of driver
हादसे के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तत्काल मिलता उपचार तो शायद बच सकती थी कई की जान
घटनास्थल और थाने की दूरी करीब 400 मीटर है। हादसा करीब 7:30 बजे हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक राहगीर मदद करने के प्रयास में लगे रहे। जब पुलिस पहुंची तो घायल सीएचसी ले जाए गए। पांच लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। पांच लोग तड़प रहे थे। 

 
विज्ञापन
Sambhal road accident High speed happiness of two families accident happened due to negligence of driver
आशा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा होने और उपचार मिलने में करीब 40 मिनट का समय लग गया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इन घायलों को तत्काल उपचार मिल जाता तो शायद कई लोगों की जान बच सकती थी। हादसा भीषण होने के कारण सभी का खून ज्यादा बह गया। ज्यादा खून बहना और गहरे जख्म होने को ही लोग मौत का कारण मान रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed