फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal Riots: एक अफवाह... और फिर भड़क उठा था दंगा, 1978 में संभल में दो माह रहा था कर्फ्यू; जानें पूरा मामला

Tue, 17 Dec 2024 02:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Dec 2024 02:48 PM IST
सार

Sambhal Voilence News: संभल में एक अफवाह को हवा मिलने से दंगा भड़क उठा था। 1978 में संभल में दो माह कर्फ्यू रहा था। इस दंगे में शहर जल उठा था। शहर में दोनों समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही थी। 

विज्ञापन
Sambhal Riots News How a Rumor Sparked Violence and Two-Month Curfew
Sambhal Riots - फोटो : अमर उजाला
साल 1976 में संभल में मस्जिद के इमाम की हत्या के बाद बवाल हो गया था। उस वक्त प्रशासन ने हालात काबू कर लिया था। लेकिन शहर में तनाव बरकरार था। वर्ष 1977 में चुनाव हारने वाले मुस्लिम लीग के नेता मंजर शफी 29 मार्च 1978 को तत्कालीन एसडीएम से किसी काम सिलसिले में मिलने गए थे। लेकिन एसडीएम ने उन्हें कोई तवज्जों नहीं दी। उस वक्त एसडीएम पुरानी तहसील में बैठते थे। यहां से निकलने के बाद वह हंगामा करते हुए बाजार की ओर बढ़ने लगे। तभी कोतवाली के पास कोतवाल ने उन्हें रोक दिया। 
Sambhal Riots News How a Rumor Sparked Violence and Two-Month Curfew
संभल में माैजूद पुलिस बल - फोटो : संवाद
इसके बाद भड़के मंजर शफी ने दुकान बंद करानी शुरू कर दी थी। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो हिंदू व्यापारी भी मंजर शफी के विरोध में खड़े हो गए। मारपीट के हालात बनने पर मंजर के साथी उन्हें छोड़कर मौके से भाग निकले। इन्हीं साथियों ने नेता के मारे जाने की अफवाह फैला दी। इसके बाद दंगा भड़क गया। दुकानों में लूटपाट, पथराव, आगजनी शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरा शहर जल उठा था।
Sambhal Riots News How a Rumor Sparked Violence and Two-Month Curfew
संभल में तैनात पुलिस बल - फोटो : संवाद
संभल में दो महीने रहा था कर्फ्यू
संभल में वर्ष 1978 का दंगा 29 मार्च को हुआ था। इस दंगे में शहर जल उठा था। हालात को संभालने के लिए प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया था। फिर भी शहर में दोनों समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। ऐसी स्थिति में कर्फ्यू का अंतराल बढ़ता गया। संभल में दो महीने तक तक कर्फ्यू लगा रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Riots News How a Rumor Sparked Violence and Two-Month Curfew
संभल में हिंसा के बाद स्थिति - फोटो : संवाद
दर्ज हुई थीं 169 एफआईआर
 संभल में बंद मंदिर मिलने के बाद 1978 का दंगा फिर से चर्चाओं में आ गया है। जानकार बताते हैं दंगे में कई लोग मारे गए थे। इस दंगे में करीब 169 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसमें तीन एफआईआर पुलिस की ओर से दर्ज करा गए थे।
 
विज्ञापन
Sambhal Riots News How a Rumor Sparked Violence and Two-Month Curfew
संभल में बवाल - फोटो : संवाद
46 साल बाद फिर खुलेगी संभल दंगे की फाइल
संभल में 46 साल पहले हुए दंगे की फाइल फिर खुलेगी। मुख्यमंत्री के वक्तव्य के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने संभल जिले के अधिकारियों से दंगे से जुड़ी फाइलें मांगी हैं। मामले में अब तक की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में संभल दंगे पर वक्तव्य दिया। कहा कि 1947 से लेकर अभी तक संभल में 209 हिंदुओं की जान दंगों के चलते गई है। संभल में 29 मार्च 1978 को दंगे के दौरान आगजनी की घटनाएं हुई थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed