फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal Jama Masjid case: सुप्रीम कोर्ट और निचली अदालत में सुनवाई, दिए यह आदेश... पूरा अपडेट जानें

Fri, 29 Nov 2024 01:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 01:01 PM IST
सार

संभल की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने के दावे पर शुक्रवार को चंदौसी कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट कमिश्नर ने सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा। मस्जिद पक्ष ने वादी से दस्तावेज़ों की प्रतियां मांगी, और अगली सुनवाई 8 जनवरी तय की गई। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को मामले की सुनवाई से रोकते हुए प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Sambhal Jama Masjid case: Advocate commissioner asked for time to present report, SC gave this order
चंदाैसी में कोर्ट परिसर में बढ़ाई गई सुूरक्षा - फोटो : संवाद

जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने के केस में शुक्रवार को भारी पुलिस बल की सुरक्षा में सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल स्थित चंदौसी आदित्य कुमार सिंह की कोर्ट में सुनवाई हुई। इस बीच दोनों पक्षों के वकील कोर्ट में पहुंचे। कोर्ट कमिश्नर ने रिपोर्ट पेश करने के लिए कुछ दिन का समय मांगा। इसके अलावा मस्जिद पक्ष के लोगों ने वादी के अधिवक्ता से दावे इत्यादि की कॉपी उपलब्ध कराने को कहा। कोर्ट ने अगली सुनवाई आठ जनवरी तय की है।



उधर, सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम निर्देश देते हुए निचली अदालत से संभल जामा मस्जिद मामले पर सुनवाई न करने को कहा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी हिदायत दी है। 

Sambhal Jama Masjid case: Advocate commissioner asked for time to present report, SC gave this order
चंदाैसी में कोर्ट परिसर में बढ़ाई गई सुूरक्षा - फोटो : संवाद

बताते चलें कि 19 नवंबर को सिविल जज सीनियर डिविजन संभल स्थित चंदौसी की अदालत में संभल की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने को लेकर कैला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरि, हरिशंकर जैन समेत आठ वादकारियों ने छह लोगों के विरुद्ध दावा दायर किया था। न्यायालय ने उसी दिन कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव को नियुक्त करके सर्वे (कमीशन) किए जाने के आदेश देते हुए आगामी तिथि 29 नवंबर सुनवाई के लिए नीयत की गई।

Sambhal Jama Masjid case: Advocate commissioner asked for time to present report, SC gave this order
चंदाैसी में कोर्ट परिसर में बढ़ाई गई सुूरक्षा - फोटो : संवाद

कोर्ट कमिश्नर उसी शाम जामा मस्जिद में टीम के साथ सर्वे करने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद बीते रविवार की सुबह डीएम व एसपी की सुरक्षा में दोबारा सर्वे के लिए पहुंचे तो संभल में बवाल हो गया। इसमें पांच लोगों की जान चली गई। शुक्रवार को इस मुकदमे की सुनवाई को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही सतर्क नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Jama Masjid case: Advocate commissioner asked for time to present report, SC gave this order
संभल में हिंसा - फोटो : संवाद

10.43 मिनट पर डीएम राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई न्यायालय परिसर में पहुंचे तथा सुनवाई होने वाले न्यायालय का मुआयना किया और न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं से भी वार्ता की। 11 बजे न्यायालय में सुनवाई प्रारंभ हुई। अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल खत्म होने के कारण किसी अन्य मुकदमे में सुनवाई नहीं हुई। सिर्फ शाही जामस्जिद बनाम हरिहर मंदिर के मुकमदे में आवाज लगी।

विज्ञापन
Sambhal Jama Masjid case: Advocate commissioner asked for time to present report, SC gave this order
संभल में हिंसा - फोटो : संवाद

मस्जिद की ओर से अधिवक्ता शकील वारसी व कासिम जमाल ने कोर्ट में दावे की नकलें मांगीं। इसी बीच वकील कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने कमिशन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय मांगा। जामा मस्जिद की ओर से उपस्थित अधिवक्ता शकील वारसी ने कहा कि यदि और समय दिया जाता है तो यह दोबारा मस्जिद का मुआयना करने जाएंगे तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed