फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल हिंसा का नया वीडियो: महिला और बच्चा छत से पुलिस पर पथराव करते दिखे...देखें तस्वीरें और घटनास्थल का Video

Fri, 29 Nov 2024 12:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Nov 2024 12:40 PM IST
सार

New video of Sambhal violence: आरोपी महिला को तो पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। वीडियो अब सामने आया है। हिंदूपुरा खेड़ा से ही तीन महिलाएं पथराव करने में आरोपी बनाई गई हैं।

विज्ञापन
New video of Sambhal violence Woman and child seen pelting stones at police from rooftop
संभल हिंसा - फोटो : अमर उजाला

जामा मस्जिद के बवाल को काबू करने के बाद शहर में पैदल गश्त करने निकले पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर नखासा तिराहे पर पथराव किया गया। इस भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा तो हिंदूपुरा खेड़ा में उपद्रवी एकत्र हो गए हिंदूपुरा खेड़ा अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे तो वहां भी पथराव हुआ था। महिलाओं ने भी छतों से पथराव किया था। 



New video of Sambhal violence Woman and child seen pelting stones at police from rooftop
संभल हिंसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

एक महिला का पथराव करते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस के अधिकारी माइक पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि इस महिला को कोई समझाओ। इसके बाद भी महिला लगातार पथराव करती दिखाई दे रही है। आरोपी महिला को तो पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। वीडियो अब सामने आया है। हिंदूपुरा खेड़ा से ही तीन महिलाएं पथराव करने में आरोपी बनाई गई हैं। जामा मस्जिद इलाके में महिलाओं की भूमिका पथराव में नहीं रही है। जामा मस्जिद के आसपास से किसी महिला को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।

New video of Sambhal violence Woman and child seen pelting stones at police from rooftop
संभल हिंसा - फोटो : अमर उजाला

शहर के व्यस्तम चौराहों में शामिल है हिंदूपुरा खेड़ा चौराहा, अब रौनक लौट रही
नगर पालिका के आखिरी छोर पर स्थित हिंदूपुरा खेड़ा चौराहा शहर के व्यस्तम चौराहों में शामिल है। संभल-हसनपुर मार्ग के इस चौराहे पर दिनरात रौनक रहती थी लेकिन रविवार के बवाल के बाद इस चौराहे पर सन्नाटा पसर गया था। अब इस चौराहे पर रौनक लौटनी शुरू हो रही है। पुलिस की मुस्तैदी बरकरार है। लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है लेकिन कम ही संख्या में लोग निकल रहे हैं। कुछ दुकानें भी इस इलाके में खुल गई हैं। जिन पर बच्चे घर की जरूरत की चीजें लेने के लिए पहुंचते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
New video of Sambhal violence Woman and child seen pelting stones at police from rooftop
संभल हिंसा - फोटो : अमर उजाला

मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय
संभल में शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा करने के मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन संभल स्थित चंदौसी की कोर्ट में 29 नवंबर को पहली सुनवाई हुई। हालांकि सर्वे रिपोर्ट नहीं पेश हो सकी है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है। वहीं इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। 

विज्ञापन
New video of Sambhal violence Woman and child seen pelting stones at police from rooftop
संभल हिंसा - फोटो : संवाद

बीते रविवार को हुआ था बवाल
19 नवंबर को सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल स्थित चंदौसी की अदालत में संभल की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने को लेकर कैला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरि, हरिशंकर जैन समेत आठ वादकारियों ने छह लोगों के विरुद्ध दावा दायर किया था। न्यायालय ने उसी दिन कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव को नियुक्त करके सर्वे (कमीशन) किए जाने के आदेश देते हुए आगामी तिथि 29 नवंबर सुनवाई के लिए नीयत की गई। कोर्ट कमिश्नर उसी शाम शाही जामा मस्जिद में टीम के साथ सर्वे करने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद बीते रविवार की सुबह डीएम व एसपी की सुरक्षा में दोबारा सर्वे के लिए पहुंचे तो संभल में बवाल हो गया। जिसमें पांच लोगों की जान चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed