रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में छात्रों का आंदोलन दसवें दिन भी जारी रहा। विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने धरना देकर आरडीए के आदेश को वापस लेने की मांग की। छात्रों ने कहा कि यह केवल इमारतों का नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के भविष्य का सवाल है।
धरने के दौरान छात्रों ने एक स्वर में कहा कि जब तक ध्वस्तीकरण का आदेश निरस्त नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।
2 of 7
जाैहर विवि गेट पर धरना देते छात्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली बार खुलकर बोलीं डॉ. तजीन फात्मा
धरना स्थल पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की पत्नी एवं पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा भी पहुंचीं। उन्होंने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद करना चाहती है लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ विश्वविद्यालय के साथ खड़ी है और इसे बचाने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि आजम खां की सियासी हैसियत और वजूद को कोई खत्म नहीं कर सकता। चाहे कितनी भी कोशिश कर ली जाए, उनके काम और योगदान को मिटाया नहीं जा सकता।
3 of 7
जाैहर विवि में प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'भवन टूट भी जाएं तो जमीन पर बैठकर पढ़ेंगे बच्चे'
डॉ. तजीन फात्मा ने कहा कि यदि भवनों को तोड़ भी दिया गया तो भी छात्र अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे जमीन पर बैठकर भी शिक्षा हासिल करने को तैयार हैं, लेकिन विश्वविद्यालय को खत्म नहीं होने देंगे। उनके अनुसार यह केवल भवनों का मामला नहीं, बल्कि शिक्षा और हजारों परिवारों की उम्मीदों से जुड़ा मुद्दा है।
4 of 7
रामपुर पहुंचे सपा के कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद
अखिलेश यादव के रामपुर आने के संकेत
डॉ. तजीन फात्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनका पूरा परिवार आजम खां तथा जौहर यूनिवर्सिटी के साथ खड़ा है। उन्होंने संकेत दिए कि अखिलेश यादव जल्द ही रामपुर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को होने वाली सुनवाई से उन्हें काफी उम्मीदें हैं और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
5 of 7
रामपुर पहुंचे सपा के कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद
एसटी हसन और सांसद मोहिबुल्ला पर भी साधा निशाना
मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. तजीन फात्मा ने पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन को भी आड़े हाथों लिया। वहीं रामपुर के सांसद मोहिबुल्ला के रुख पर भी सवाल उठाए। हालांकि उन्होंने किसी का नाम लेकर विस्तृत टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन कहा कि ऐसे समय में सभी को विश्वविद्यालय के साथ खड़ा होना चाहिए।