रामगंगा पुल दो माह के लिए बंद होने और शहर में खराब यातायात व्यवस्था से बचने के लिए कई लोगों ने अपने ठिकाने बदल लिए। किसी ने रामगंगा पुल पार कर किराये पर मकान ले लिया तो कोई अपने पैतृक गांव में जाकर बस गया। कई लोगों के सामने रोजगार का संकट आ गया। इनमें अधिकांश वह लोग हैं जो रामपुर, मुरादाबाद देहात क्षेत्र और उसके आसपास के मूल निवासी हैं और उसी क्षेत्र में नौकरी करते हैं लेकिन परिवारों के साथ शहर में रह रहे थे।
रामगंगा पुल बंद: हजारों के सामने रोजगार का संकट, किसी ने बदला मकान तो कोई लाैटा गांव, लंबी दूरी तय कर रहे लोग
जितेंद्र कुमार, अमर उजाला मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2025 07:46 PM IST
सार
रामगंगा पुल दो माह के लिए बंद होने से कई लोग अपने ठिकाने बदलने पर मजबूर हो गए। खासकर वह जो रामपुर, मुरादाबाद देहात क्षेत्र से हैं और शहर में रहते थे। कई परिवारों ने किराये के मकान छोड़कर रामगंगा पार या अपने पैतृक गांवों में चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन