फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'तुम अपना देख लेना, मैं जा रहा हूं...' कांस्टेबल मंगेतर से आखिरी बार ये बात कहकर सिपाही ने मार ली गोली

Fri, 01 Nov 2024 12:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Nov 2024 12:08 PM IST
सार

मुरादाबाद में पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल मंगेतर के सामने सिपाही ने खुद को गोली मार ली। इलाज के दौरान सिपाही ने बुधवार को दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Police interrogated Constable fiancee In constable Kapil Kumar suicide case
Constable suicide - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में सिपाही कपिल कुमार की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को उसकी कांस्टेबल मंगेतर से पूछताछ की। महिला सिपाही ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह चौकी में बैठी थीं। इसी दौरान कपिल पहुंचे। उनके हाथ में रायफल थी। उन्होंने कोई बात नहीं की, सिर्फ इतना कहा कि तुम अपना देख लेना, मैं जा रहा हूं। वह कुछ समझ पातीं इससे पहले ही दाहिनी कनपटी से रायफल सटाकर गोली मार ली। 


यह पूरा घटना क्रम 30 सेकेंड में हो गया। महिला कांस्टेबल ने बताया कि गोली लगते ही कपिल लहूलुहान होकर गिर पड़े। महिला सिपाही चीखते हुए बाहर निकलीं और गोली की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी भी चौकी की ओर भागे। मौके पर पहुंचकर देखा तो कपिल को गोली लगी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। महिला सिपाही ने अपने मंगेतर से किसी भी तरह का विवाद होने की बात से इन्कार किया है।
Police interrogated Constable fiancee In constable Kapil Kumar suicide case
Constable suicide - फोटो : अमर उजाला
कपिल के परिजनों ने महिला सिपाही पर लगाए आरोप
सिपाही कपिल की मौत के बाद मेरठ से उनके परिजन मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को परिवार की ओर से कोई परेशानी नहीं थी। कपिल के पिता और भाई ने पुलिस अफसरों को बताया कि कपिल ने महिला कांस्टेबल की वजह से जान दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि परिवार के लोग महिला कांस्टेबल पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। 

 
Police interrogated Constable fiancee In constable Kapil Kumar suicide case
Constable suicide - फोटो : अमर उजाला
सिर को चीरती हुई निकली थी गोली
पुलिस ने बुधवार को सिपाही कपिल कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराया। गोली का प्रवेश और निकास स्थान जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सिपाही ने अपनी दाहिनी कनपटी के ऊपर सिर में रायफल सटाकर गोली मारी थी। गोली सिर को चीरते हुए बायीं ओर से बाहर निकली गई थी। इसके कारण कपिल की जान नहीं बच सकी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police interrogated Constable fiancee In constable Kapil Kumar suicide case
Constable suicide - फोटो : अमर उजाला
पुलिस चौकी में खुद को गोली मारने वाले सिपाही की मौत
मुरादाबाद के गलशहीद थाने की रोडवेज पुलिस चौकी में मंगलवार दोपहर में अपनी मंगेतर के सामने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारने वाले सिपाही कपिल कुमार (25) की बुधवार सुबह मौत हो गई। कपिल ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कपिल की मंगेतर भी सिपाही है और गलशहीद थाने में तैनाती है। मेरठ के फलावदा थाना इलाके के नागौरी गांव निवासी कपिल कुमार 2018 बैच के सिपाही थे। करीब ढाई साल से वह गलशहीद थाने में तैनात थे। 

 
विज्ञापन
Police interrogated Constable fiancee In constable Kapil Kumar suicide case
कपिल कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में महिला कांस्टेबल के पास पहुंचा था कपिल
इसी थाने में सहारनपुर निवासी 2021 बैच की महिला कांस्टेबल तैनात है। दोनों की शादी तय हो चुकी थी और 10 नवंबर को सगाई होनी थी। गलशहीद के असालतपुरा निवासी जफर पर पिछले दिनों फायरिंग हुई थी। जफर ने केस दर्ज कराया था और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांगी थी। कपिल की ड्यूटी जफर के साथ चल रही थी। मंगलवार को महिला कांस्टेबल की ड्यूटी रोडवेज पुलिस चौकी में थी। दोपहर करीब दो बजे कपिल महिला कांस्टेबल के पास पहुंचे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed