धनतेरस के लिए मुरादाबाद के बाजार में जबरदस्त रौनक है। रंग-बिरंगी रोशनी से शहर नहाया हुआ है। ग्राहकों के उत्साह को देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं। धनतेरस और दिवाली पर कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा, ऑटोमोबाइल से लेकर किराना तक करीब सात सौ करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
2 of 13
दिवाली पर सजा बाजार
- फोटो : अमर उजाला
गाड़ियों, मोबाइल फोन, एलईडी आदि के लिए बुकिंग भी खूब है। सोने-चांदी के अलावा इस बार डायमंड के नए डिजायन के आभूषणों की खूब मांग है। शहरवासी दिवाली का जश्न मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सामान की खरीदारी करने के लिए बाजार में सोमवार को ग्राहकों भीड़ देखने को मिली।
3 of 13
दिवाली पर सजा बाजार
- फोटो : अमर उजाला
बाजार गंज, टाउनहॉल, जीएमडी रोड, अमरोहा गेट, मंडी चौक, बुध बाजार से लेकर लाइनपार, नवीन नगर, हरथला और मझोला में भी दोपहर से ही बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने के लिए पहुंचे। शोरूम से लेकर दुकानों के बाहर तक स्टॉल लगे हैं और अस्थायी दुकानें भी हैं। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को खासा सजाया है।
4 of 13
दिवाली पर सजा बाजार
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस-दिवाली के बाजार में अनुमानित कारोबार
ऑटोमोबाइल 230 करोड़
सराफा 140 करोड़
बर्तन 90-100 करोड़
इलेक्ट्राॅनिक्स 80 करोड़
मिठाई, सूखे मेवे 80 करोड़
कपड़ा 75 से 80 करोड़
5 of 13
दिवाली पर सजा बाजार
- फोटो : अमर उजाला
ग्राहक सहालग का पैकेज अभी बुक करवा रहे हैं। ऑफर्स में तीन साल की वारंटी चल रही है। इसके अलावा इंश्योरेंस तक दिया जा रहा है। वॉशिंग मशीन की एक्सक्लूसिव रेंज उतारी है। इसकी कीमत तीन लाख तक है। नए मॉडल की वॉशिंग मशीन को वॉश टॉवर कहते हैं। इसमें एक साथ कपड़े धोने और सुखाने का प्रयोग कर सकते हैं। टीवी और फ्रीज की भी काफी मांग है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल बाजार में 20 फीसदी का उछाल है। - आशीष सिंघल, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
स्टील के अलावा कांसा और पीतल के बर्तनों की मांग बढ़ी है। प्लेन बर्तनों के बजाय लेजर प्रिंट के बर्तनों की ज्यादा बिक्री हुई है। इसके अलावा पीवीडी गोल्ड (पीतल से ज्यादा सोने की चमक देता है) के बर्तन खूब बिक रहे हैं। पूजा के आयटम में लोटे, घंटी की अच्छी मांग रही है। उपहार में देने के लिए तीन सौ रुपये से एक हजार रुपये तक के बर्तन, लेमन सेट छह सौ रुपये से तीन हजार रुपये के बीच की मांग है। कारोबार पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी बढ़ा है। - अखिल गुप्ता, बर्तन कारोबारी