फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Yadav: नेता जी को पसंद थी उड़द की दाल और मिस्सी रोटी, ताजा मक्खन और मठ्ठा भी था खाने में शामिल

Tue, 11 Oct 2022 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Oct 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death Mulayam Singh liked urad dal and missi roti
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
पांच बार सपा के जिलाध्यक्ष रहे गोपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह से जुड़े संस्मण को साझा किया। कहा नेता जी को उड़द की धुली दाल और मिस्सी रोटी काफी पसंद थी। साथ में ताजा मक्खन और मठ्ठा भी उनके खाने में शामिल था। गोपाल सिंह के मुताबिक नेता जी 1984 में पहली बार मेरे कटघर गाड़ीखाना स्थित आवास पर आए थे। गुलजारीमल धर्मशाला जीएमडी रोड में बैठक की थी। इस बैठक में चौधरी चंद्रपाल सिंह, शांति देवी और रमाशंकर कौशिक शामिल हुए थे। नेता जी का घर खाना पसंद था। वह जब भी मुरादाबाद आए मेरे घर का बना खाना ही खाया। कभी घर पर तो कभी सर्किट हाउस या गेस्ट हाउस में मंगाकर खाया।
Mulayam Singh Yadav Death Mulayam Singh liked urad dal and missi roti
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गोपाल सिंह यादव बताते हैं कि उन्हें प्रदेश सचिव से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बना दिया गया था। जिसपर उन्होंने दिल्ली जाकर नेता जी से नाराजगी जताई थी। मेरी बात सुनने के बाद नेता जी ने कहा था, ‘नेता का विश्वास बड़ा होता है, पद नहीं’, मेरा तुम पर विश्वास है।

 
Mulayam Singh Yadav Death Mulayam Singh liked urad dal and missi roti
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सिक्योरिटी के दस हजार रुपये गोपाल जमा करेगा
गोपाल सिंह यादव ने बताया कि 1998 के संभल लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मुरादाबाद में ही हुई थी। उस वक्त दस हजार रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा होते थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death Mulayam Singh liked urad dal and missi roti
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
जब इस धनराशि को जमा करने की बारी आई तो नेता जी ने कहा था कि सिक्योरिटी मनी गोपाल जमा करेगा। खुद और दो डमी प्रत्याशियों की सिक्योरिटी मनी मुझसे ही जमा कराई थी।

 
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death Mulayam Singh liked urad dal and missi roti
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जनसंघ नेता भी कायल थे मुलायम के शिष्टाचार के
एमएच कॉलेज के प्रबंधक एवं संस्कार भारती के महानगर अध्यक्ष डॉ. काव्य सौरभ जैमिनी ने बताया कि मुलायम सिंह आपातकाल के बाद कैबिनेट मंत्री बने थे। उस समय हमारे खालसा सराय आवास पर भोजन किया था, जबकि मेरे पिता स्व. डॉ. विश्व अवतार जैमिनी जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed