कान्हा के जन्म की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिले के मंदिरों को भव्य रूप से जाया जा रहा है। इस बार भी झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। मंदिरों में फूल बंगले भी सजाए जाएंगे। इसके अलावा जन्माष्टमी को लेकर बाजार भी सज गए हैं। कान्हा के पालना और ड्रेस की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
2 of 9
मुरादाबाद में जन्माष्टमी की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
रंग-बिरंगे मोरपंख लगे मुकुट भी खूब बिक रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्णा भावना अमृत संघ इस्कॉन मुरादाबाद द्वारा इस्कॉन केंद्र आशियाना सेंटर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें सभी भक्तों को कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
3 of 9
मुरादाबाद में जन्माष्टमी की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जन्माष्टमी पर मुख्य रूप से भगवान की झांकियां, रंगोली, विदेशी भक्तों द्वारा रॉक बैंड कीर्तन मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम होटल ड्राइव इन 24 दिल्ली रोड में शाम को छह बजे से शुरू होकर रात में एक बजे तक चलेगा। इस दौरान केंद्र प्रबंधक उज्जवल सुंदर दास, शरण प्रिय दास, सचिनंदन दास, महामुनि दास, राधिका माधव दास, अचिंत्य कृष्ण दास, साक्षी गौरांग, मोहित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राधाकांत गिरधारी दास आदि मौजूद रहे।
4 of 9
मुरादाबाद में जन्माष्टमी की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
नवीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित मंदिर में सेनानायक ख्याति गर्ग के नेतृत्व में रंगाई-पुताई करवाई जा रही है। यहां पर कृष्ण जन्म के प्रसंग को प्रस्तुत करती झांकियां होंगी। सभी प्रतिमाओं को नई पोशाकें और आभूषण पहनाए जाएंगे। जन्माष्टमी के दिन सुबह से ही कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
5 of 9
मुरादाबाद में जन्माष्टमी की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान मंदिर में नहीं बनेंगी झांकियां
मनोकामना श्री हनुमान मंदिर रेलवे काॅलोनी में इस बार जन्माष्टमी पर मंदिर के बाहर सजने वाली झांकियां नहीं होंगी। इसके अलावा स्टेज कार्यक्रम भी प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे। मंदिर समिति के पदाधिकारी बिल्लू कत्याल का कहना है कि जन्माष्टमी पर मंदिर में रंग-बिरंगी झालरों और फूलों की सजावट की जाएगी। बिजली की सजावट फायर ब्रिगेड से पुलिस चौकी तक होगी। लड्डू गोपाल को पालना झुलाया जाएगा। सोमवार शाम से भजन-कीर्तन होंगे। रात को 12 बजे आरती होगी।