UP Moradabad News: मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थी दोपहर में परीक्षा के बाद होटलों पर पहुंचे तो भीड़ लग गई। भीड़ के कारण कंपनीबाग में गुप्ता जी के होटल पर रोटी समाप्त हो गईं तो अभ्यर्थियों को चावल खाकर संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार बुध बाजार में कल्लू के समोसे 20 मिनट में बिक गए।
2 of 12
UP constable recruitment exam Moradabad
- फोटो : अमर उजाला
बुध बाजार स्थित इंटर कॉलेज से पेपर छूटने के बाद दोपहर में निकले अभ्यर्थी खाने-पीने की दुकानों पर पहुंचे। कुछ जूस पीने लगे तो कोई समोसे की दुकान पर पहुंचा। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि जूस वाले के जूस तैयार ही नहीं कर पा रहा था। बुध बाजार में कल्लू के समोसे 20 मिनट में समाप्त हो गए।
3 of 12
UP constable recruitment exam Moradabad
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा रोडवजे बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास के होटलों पर भी भीड़ रही। अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
4 of 12
UP constable recruitment exam Moradabad
- फोटो : अमर उजाला
गणित और रीजनिंग ने ली अभ्यर्थियों की परीक्षा
सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दोनों पालियों में ही गणित और रीजनिंग के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझा दिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और आरएन इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान के सवाल ठीक आए थे। कुछ अभ्यर्थियों ने गणित तो कुछ ने रीजनिंग को उलझाऊ बताया।
5 of 12
UP constable recruitment exam Moradabad
- फोटो : अमर उजाला
पहली पाली के पेपर में सामान्य ज्ञान के सवालों में पूछा गया कि देश का सबसे पुराना हवाई अड्डा कौन सा है। इंडियन नेशनल कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी। जीएसटी के ब्रांड एंबेसडर कौन हैं। चिकनकारी एक पारंपरिक कढ़ाई शैली है, जिसकी उत्पत्ति कहां हुई। विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है।