नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद मुरादाबाद रेल मंडल में यात्रियों ने लगभग 1500 टिकट रद्द कर दिए। इनमें 80 फीसदी टिकट ऑनलाइन बुकिंग वाले हैं। घटना के बाद से कई रेलवे स्टेशनों से सामने आ रहीं भीड़ की तस्वीरों से डरकर लोग टिकट निरस्त करा रहे हैं। हालांकि, महाकुंभ जाने वालों की भीड़ अभी भी कम नहीं हुई है।
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन: दिल्ली हादसे की दहशत...1500 टिकट रद्द, महाकुंभ जाने वालों की भीड़ फिर भी नहीं हुई कम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 17 Feb 2025 03:35 PM IST
सार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद मुरादाबाद रेल मंडल में यात्रियों ने लगभग 1500 टिकट रद्द कर दिए। इसमें 80 फीसदी ऑनलाइन बुकिंग वाले हैं। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की मुस्तैदी बढ़ाई गई है। कुंभ यात्रा के लिए संचालित ट्रेनें में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन