फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद में खूनी खेल: कमर जहां ने 25 दिन में पति के बाद बेटा भी खोया, हत्यारोपी ने इस तरह रची मारने की साजिश

Sat, 16 Nov 2024 11:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 11:48 AM IST
सार

नागफनी थाना क्षेत्र में पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ते वक्त प्रॉपर्टी डीलर यूसुफ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। 25 दिन पहले पति को खो चुकीं यूसुफ की मां कमर जहां बेटे की मौत से बेसुध हैं। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Moradabad: Qamar Jahan lost her husband and son in 25 days, the murderer hatched such a conspiracy
Yousuf murder case moradabad - फोटो : संवाद

नागफनी थाना क्षेत्र के झब्बू का नाला स्थित कब्रिस्तान में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने गए प्रॉपर्टी डीलर यूसुफ उर्फ भोला (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

Moradabad: Qamar Jahan lost her husband and son in 25 days, the murderer hatched such a conspiracy
Yousuf murder case moradabad - फोटो : संवाद

इस दर्दनाक घटना ने दौलत बाग मेराज गली निवासी कमर जहां के परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। 25 दिन पहले पति को खोने का गम सह रही कमर जहां ने अब अपने बेटे को भी खो दिया। यूसुफ की हत्या के बाद मां कमर जहां और उनकी तीनों बेटियों व बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Moradabad: Qamar Jahan lost her husband and son in 25 days, the murderer hatched such a conspiracy
Yousuf murder case moradabad - फोटो : संवाद

वारदात के पीछे पुरानी रंजिश

यूसुफ की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। चार महीने पहले दिलशाद की पत्नी नाहिदा ने यूसुफ के साथ प्रेम संबंध के चलते दिलशाद को तलाक देकर यूसुफ से निकाह कर लिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad: Qamar Jahan lost her husband and son in 25 days, the murderer hatched such a conspiracy
Yousuf murder case moradabad - फोटो : संवाद

हत्या की घटना ऐसे हुई अंजाम

यूसुफ अपने पिता मो. रफीक की कब्र पर फातिहा पढ़ने गया था। इस दौरान दिलशाद, उसके भाई शाहनवाज, सरफराज, इकराम और पिता शमशाद के साथ वार्ड 50 के कांग्रेस पार्षद शकील उर्फ अंडा शकील भी वहां पहुंच गए। उन्होंने यूसुफ पर चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात के दौरान पार्षद ने तमंचा निकालकर फायरिंग की, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। यूसुफ गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Moradabad: Qamar Jahan lost her husband and son in 25 days, the murderer hatched such a conspiracy
Yousuf murder case moradabad - फोटो : संवाद

कमर जहां पर टूटा दुखों का पहाड़

यूसुफ की मौत की खबर सुनते ही मां कमर जहां बेसुध हो गईं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 21 अक्तूबर को लंबी बीमारी के बाद कमर जहां के पति रफीक का निधन हो गया था। वह अपने पति की मौत का गम भी भुला नहीं पाई थीं कि अब बेटे को खोने का सदमा झेलना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed