उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की एक युवती प्रेमी के प्यार में इस कदर अंधी हुई कि उसने बेगुनाह का ही कत्ल करा दिया। अपने परिवार को फंसाने के लिए प्रेमी के साथ खौफनाक साजिश भी रची। युवती अपने प्रेमी के इश्क में इस कदर डूबी थी कि वो अपने परिवार को नींद की गोलियां खाने में मिलाकर दे देती और फिर रात में छत पर प्रेमी को बुलाती। प्रेमी के साथ रात बिताती थी। जब परिवार को इनके अफेयर की जानकारी हुई तो प्यार और जुनून में डूबी इस जोड़ी ने खतरनाक साजिश रची। इस साजिश में गांव के ही एक बेगुनाह पेंटर की बलि चढ़ा दी। पेंटर योगेश का कत्ल परिवार को फंसाने के लिए किया, लेकिन पुलिस की जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और उनके पूरे प्लान को फेल कर दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी।
UP: स्वाति का इश्क, मनोज की साजिश और बेगुनाह पेंटर का कत्ल...'कातिल प्रेमी युगल' के थे ये दो प्लान; पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:25 PM IST
सार
मुरादाबाद में हुए पेंटर योगेश हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी मनोज और उसके रिश्तेदार मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मनोज की प्रेमिका स्वाति ने ही परिवार को फंसाने के लिए हत्या की साजिश रची थी। क्राइम पेट्रोल देखकर बनी इस साजिश में बेगुनाह योगेश की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन