मुरादाबाद के विभिन्न मंदिरों व घरों में मातारानी के दरबार सजे हुए हैं। नौ दिनों तक मातारानी के दरबारों में भजन-कीर्तन होगा। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया है। कालीमाता मंदिर लालबाग, मनोकामना मंदिर रेलवे कॉलोनी, प्राचीन दुर्गा माता मंदिर लाइनपार में खास तैयारियां की गई हैं। काली माता मंदिर को दिल्ली से मंगाए गए दो हजार क्विंटल चंपा, चमेली और गुलाब के फूलों से सजाया गया।
Shardiya Navratri 2025: रंग-बिरंगी झालरों से सजाए मंदिर, पूजा के लिए लगी कतारें, देखें मुरादाबाद की तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:30 PM IST
सार
शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो गए। सुबह से ही मंदिरों में पूजा पाठ करने के लिए कतारें लगी रही। सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन