फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद मर्डर: दो घंटे बाद लौटा छोटा बेटा, मुस्कुराते हुए बोला-ये लो पिस्टल मैंने मारी थी भाई को गोली

Sun, 29 Nov 2020 09:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Nov 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Moradabad Murder Younger son returned after two hours and Spoke to police i shot brother
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया। दो दिन बाद घर लौटे बेटे ने इसका विरोध किया तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बेटे की हत्या के दौरान कमरे में पहुंची अपनी पत्नी पर भी सिक्योरिटी गार्ड ने फायर झोंका, वह बाल-बाल बच गई। आरोपी ने हत्या की वारदात को अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर अंजाम दिया। पीड़ित पुत्रवधू की ओर से ससुर व देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 

 
Moradabad Murder Younger son returned after two hours and Spoke to police i shot brother
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला।
पिता की करतूत पर छोटे बेटे ने पर्दा डालने की कोशिश की। वह वारदात के बाद अपने पिता के साथ घर से भाग गया था, लेकिन जब पुलिस घर पहुंची तो लगभग दो घंटे बाद वह वापस लौट आया। इतना ही नहीं, उसने अपनी अंटी से पिस्टल निकाली और पुलिस को सौंपते हुए मुस्कुराकर बोला कि भाई को गोली पिता ने नहीं, मैने मारी है। पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर पिस्टल कब्जे में ले ली।
 
Moradabad Murder Younger son returned after two hours and Spoke to police i shot brother
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे। पीड़ित युवती के मुताबिक दुष्कर्म का आरोपी ससुर अपने कमरे में था। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा उनके पास पहुंच गया। छोटा बेटा पहले से ही वहीं मौजूद था। आरोप है कि बड़े बेटे को गोली मारने के बाद जब ससुर भागा तो छोटा बेटा भी पीछे पीछे ही भाग निकला। इस दौरान पिस्टल ससुर के ही हाथ में था। भागते हुए उसने अपनी पत्नी पर भी फायर झोंका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Murder Younger son returned after two hours and Spoke to police i shot brother
पुलिस को पिस्टल सौंपता आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
लगभग दो घंटे बाद छोटा बेटा अचानक घर लौट आया। इस दौरान पुलिस भी घर में ही मौजूद थी। युवक ने यहां अपनी अंटी से पिस्टल निकाल कर पुलिस कर्मियों को सौंप दी। बोला कि भाई पर गोलियां उसने ही चलाई थीं। भाई की हत्या होने का उसे कोई अफसोस नजर नहीं आ रहा था। वह मुस्कुरा रहा था।
विज्ञापन
Moradabad Murder Younger son returned after two hours and Spoke to police i shot brother
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
उसकी इस हरकत से मां भी उसे कोसने लगी। आस पड़ोस और किरायेदार भी हैरान थे कि इतनी बड़ी वारदात के बाद कोई इस तरह मुस्कुरा भी सकता है। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे थाने भेज दिया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed