{"_id":"5fc0c5e62c40fb1fc33dd7b2","slug":"farmers-protest-against-new-farm-laws-in-up-roads-jam-police-force-deployed-all-over","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: यूपी के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे अन्नादाता, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: यूपी के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे अन्नादाता, लोग परेशान
Fri, 27 Nov 2020 03:07 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 27 Nov 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
यूपी में किसानों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध की आग एक बार फिर भड़क उठी है। दिल्ली बॉर्डर पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों के गुस्से की आग उत्तर प्रदेश में भी फैल चुकी है। गुरुवार को दिल्ली बॉर्डर पर हुए बवाल के बाद आज यूपी के भी कई हिस्सों में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Trending Videos
यूपी में किसानों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
गजरौला में नेशनल हाईवे पर भानपुर रेलवे क्रासिंग के निकट भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन चल रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है।
यूपी में किसानों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर में आंबेडकर पार्क के पास हाईवे पर धरने पर बैठे भाकियू के कार्यकर्ताओं ने हाईवे को जाम कर दिया है। इससे सामान्य लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क जाम होने के कारण फंसे दूल्हा दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
गजरौला में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर हाइवे पर बीच सड़क में बैठ गए हैं। इसे दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर वाहनों का संचालन ठप हो गया है।
विज्ञापन
यूपी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू टिकट के राष्ट्रीय उपाअध्यक्ष चौधरी विजय पाल सिंह भी किसानों के संग हाईवे पर बैठे हुए हैं। दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को चौपला से हसनपुर की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।