फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moradabad Road Rage: सोशल मीडिया पर छाया जस्टिस फॉर अमन, परिजनों को इन्साफ दिलाने सड़कों पर उतरे लोग

Sun, 22 Sep 2024 11:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
Moradabad: Justice for peace is trending on social media, people came out streets to get justice for family
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में कंटेनर डिपो के सामने थार से कुचलकर मौत के घाट उतारे गए रेलवे कर्मी के इकलौते बेटे अमन को इन्साफ दिलाने के लिए लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने शनिवार को रेलवे स्टेशन से लेकर कलक्ट्रेट तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। गैर इरादतन हत्या को हत्या में तरमीम कराने और थार में अनमोल के साथ मौजूद उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Moradabad: Justice for peace is trending on social media, people came out streets to get justice for family
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन करने वाले लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सिविल लाइंस के चंद्र नगर निवासी रेलवे के लोको पायलट योगेंद्र का बेटा अमन 15 सितंबर की रात साढ़े दस बजे अपनी छोटी बहन माही के जन्मदिन के लिए केक लेकर लौट रहा था।

Moradabad: Justice for peace is trending on social media, people came out streets to get justice for family
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद पुलिस को ज्ञापन देते लोग - फोटो : अमर उजाला

कंटेनर डिपो के सामने कट पर नीलकंठ कॉलोनी निवासी अनमोल अरोड़ा ने थार से उसे कुचल दिया था। थार में अनमोल के साथ उसके साथी लाजपत नगर निवासी सुकेत खन्ना और रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी दिव्यम चौधरी भी सवार थे। अनमोल को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया था, जबकि दोनों साथी भाग गए थे। एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस ने न तो जांच पूरी की और न ही अनमोल के साथियों को पकड़ सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad: Justice for peace is trending on social media, people came out streets to get justice for family
मुरादाबाद में अमन की माैत की जांच की मांग करते लोग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के इस रवैये से दुखी होकर शनिवार को रेलवे कर्मी और अन्य लोग सड़कों पर उतर आए। रेलवे कर्मचारी सुरक्षा फोरम के तत्वावधान में रेलवे के सभी संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी रेलवे स्टेशन पर रनिंग लॉबी में एकत्र हुए। यहां सबसे पहले अमन को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
Moradabad: Justice for peace is trending on social media, people came out streets to get justice for family
इसी थार से हुई थी अमन की माैत - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां अन्य लोग भी इनके साथ जुड़ गए। उन्होंने डीएम और एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने मांग कि है कि केस में हत्या की धारा बढ़ाई जाए और बाकी आरोपी सुकेत और दिव्यम को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस अफसरों की ओर से आश्वासन दिया गया है कि केस में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में कुंवर सुहेल खालिद, संजय यादव, मनोज शर्मा, योगेश कुमार, कपिल कुमार, महेश गंगवार, अरविंद कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed