Moradabad Car Collide News: मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना इलाके में दिल्ली-लखनऊ हाईवे के जीरो प्वाइंट पर मंगलवार रात सीमेंट की पाइप से भरे ट्रक की टक्कर के बाद कार लाॅक होने से चारों दोस्त एक घंटे तक तड़पते रहे। पुलिस और आसपास के लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद खिड़की तोड़कर सभी को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवतियों सिमरन (18) और शिवानी (25) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवकों का इलाज शुरू किया।
हरियाणा के रोहतक जिले के सदर थाना क्षेत्र के टिटौली निवासी राहुल कुंडू अपने साथी रोहतक के ही गहू अकबरपुर थाना क्षेत्र के मोखला निवासी संजू, आईएमटी थाना क्षेत्र के कंसाला निवासी शिवानी और शिवाजी कॉलोनी निवासी सिमरन के साथ नैनीताल और बाबा नीब करौरी गया था।
2 of 8
मुरादाबाद हादसे में दो युवतियों की माैत
- फोटो : अमर उजाला
कार में लगी आग
मंगलवार की रात सभी लोग कार से रोहतक लौट रहे थे। मूंढापांडे क्षेत्र में कार जीरो प्वाइंट से हाईवे पर चढ़ी, तभी दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में फंस गई। ट्रक चालक कार को 50 मीटर तक घसीटते हुए लेकर चला गया। इसके बाद कार निर्यात फर्म की दीवार से टकरा गई और कार में आग लग गई थी। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था। आसपास के लोग माैके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। इस हादसे के बाद कार लाॅक होने से चारों दोस्त अंदर ही फंस गए।
3 of 8
मुरादाबाद हादसे में दो युवतियों की माैत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और आसपास के लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने दोनों युवतियों को मृत घोषित कर दिया। संजू और राहुल को भर्ती कर उपचार किया गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हादसे में घायल राहुल के पिता अनिल गोसाई की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
4 of 8
मुरादाबाद हादसे में दो युवतियों की माैत
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल में ऑन था गूगल मैप
पुलिस को ड्राइवर सीट के बराबर में लगे स्टैंड से एक मोबाइल मिला, जिसमें गूगल मैप ऑन था। चालक गूगल मैप के सहारे ही कार चला रहा था। कार जैसे ही जीरो ज्वाइंट पर दिल्ली जाने वाली साइड में जा रही थी। इसी दौरान कट पर तेज रफ्तार ट्रक आ गया और कार को घसीटते हुए ले गया।
5 of 8
मुरादाबाद हादसे में दो युवतियों की माैत
- फोटो : अमर उजाला
दोनों युवतियों के सिर में लगी गंभीर चोट
बुधवार को पुलिस ने दोनों युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सिमरन और शिवानी के सिर, हाथ और पैरों में चोटें थीं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की माैत हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर रोहतक चले गए। दोनों युवतियां रोहतक के होली हार्ट अस्पताल में नर्स का काम करती थीं। वहीं राहुल और संजू के परिजन भी दोनों को जिला अस्पताल से रेफर कराकर ले गए।