पीतलनगरी के मैदानी इलाके में पहाड़ों जैसी ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल और हरिद्वार में यह 9.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। मैदानी शहर मुरादाबाद में ठंड का अहसास पहाड़ी क्षेत्रों के लगभग बराबर ही चल रहा है।
Weather News: नैनीताल और हरिद्वार जैसा ठंडा रहा मुरादाबाद, गरीब नवाज एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों के रूट बदले
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:30 PM IST
सार
मुरादाबाद में लगातार कोहरे का असर दिखने लगा है। शहर का तापमान नैनीताल और हरिद्वार के बराबर चला गया है। उधर, कोहरे के चलते ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन