मुरादाबाद में हुई प्रिंस की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि गोली मारने से पहले आरोपियों ने प्रिंस को जमकर पीटा था, जब वह बेसुध होकर नीचे गिर गया तो तमंचा सटाकर गोली दाग दी।
लाइनपार के चिड़ियाटोला में जिसने भी इस घटनाक्रम को देखा, वह भयभीत हो गया। गोली चलने के बाद कुछ कारोबारी जल्दी दुकानें बंद कर घर चले गए। गोली चलाने वाला आरोपी और उसके साथी बाइक लेकर वहां से भाग निकले।
2 of 12
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की हत्या के गुस्साए लोग
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर लोगों ने बताया कि आरोपी कैल्टन स्कूल के सामने वाली गली में भागे हैं। परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक उसी क्षेत्र में सिगरेट, पान का खोखा लगाता है। अगस्त में रक्षाबंधन के मौके पर आरोपी युवक के खोखे पर सिगरेट को लेकर विवाद हुआ था। तब भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
3 of 12
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने प्रिंस को उकसाकर घर से बुलाया था
मामला पुलिस की ओर से निपटाए जाने के बाद भी दोनों में विवाद बना रहा। चार माह में दोनों में तीन बार झगड़ा हुआ। इसके बाद सोमवार को प्रिंस को गोली मार दी गई। मृतक के कुछ परिचितों का आरोप यह भी है कि प्रिंस को आरोपियों ने उकसाकर घर से बुलाया था। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष एक दूसरे से कई बार मारपीट कर चुके हैं। सोमवार को विवाद इतना बढ़ा कि गोली मारकर हत्या कर दी गई।
4 of 12
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की हत्या के गुस्साए लोग
- फोटो : अमर उजाला
पीठ में लगी गोली, सड़क पर ही तोड़ दिया दम
मुरादाबाद में प्रिंस चौहान को आरोपियों ने पीठ में गोली मारी। गोली लगने के कुछ सेकंड बाद ही कार्डियक अरेस्ट से उसने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। चार माह पहले जब झगड़ा हुआ था तो उस समय पुलिस ने यूं ही मामला रफा दफा कर दिया। कार्रवाई न होने के कारण दोनों के बाद विवाद बढ़ता गया और आखिरकार यह घटना हो गई।
5 of 12
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के पिता जगपाल सिंह ने बताया कि दो माह पहले बेटे को पीटने के बाद आरोपी पक्ष ने उसके पास तमंचा रख दिया था। हमारे बेटे को डांटा फटकारा और मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी लेकिन दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।