{"_id":"5f9e575937668d5db546bbf4","slug":"moradabad-double-murder-police-investigation-focuses-on-three-points","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद डबल मर्डर: दामाद के हत्यारों को सजा दिलाना चाहते थे नजारत, तीन बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद डबल मर्डर: दामाद के हत्यारों को सजा दिलाना चाहते थे नजारत, तीन बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस
Sun, 01 Nov 2020 12:11 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के नागफनी थाने से 100 मीटर से भी कम दूरी पर हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने में जुटीं पुलिस की टीमें प्रापर्टी, रंजिश समेत अन्य एंगल पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही हैं। पुलिस नजारत हुसैन द्वारा हाल ही में किए गए मकान व प्लॉटों के सौदों की जानकारी जुटाने के साथ ही यह भी पता लगा रही है कि उनकी किन किन लोगों से रंजिश चल रही थी या फिर वो किन लोगों के संपर्क में रहते थे।
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि नजारत प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। मकान व प्लॉट बिकने और खरीदवाने में उनकी अहम भूमिका रहती थी जिसके लिए अक्सर उनके पास लोगों का आना-जाना लगा रहता था।
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अब इस मामले में यह पता लगा रही है कि हाल फिलहाल उन्होंने किन-किन मकानों और प्लॉटों का सौदा कराया था। किसी प्रापर्टी को लेकर कोई विवाद तो नहीं हुआ था या फिर उनसे कोई नाराज तो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुलिस इनकी पुरानी रंजिश की भी पड़ताल में जुटी है जिसमें साढ़े आठ साल पहले हुए इनके दामाद नासिर कुरैशी के मर्डर के एंगल पर भी जांच की चल रही है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि नजारत हुसैन अपने दामाद के कातिलों को सजा दिलाने जाते थे। इसके लिए वह अक्सर गली मोहल्ले और चौराहों पर बोल भी दिया करते थे।
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी, रंजिश के अलावा कुछ अन्य एंगल पर भी पुलिस की जांच चल रही है। प्रॉपर्टी डीलर का कहना आना जाना रहता था या फिर कौन कौन लोग इनके घर आया करते थे। मालूम हो कि किसरोल दीवान खाना इलाके में बाप-बेटी की गला रेत कर हत्या करने से हड़कंप मच गया है। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।