{"_id":"5f9e52908ebc3e9bf852026d","slug":"moradabad-father-daughter-murder-case-killers-entered-house-with-ladder-simran-was-online-on-whatsapp-till-1-am","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद पिता-पुत्री हत्याकांड: अंदर से लगा था ताला सीढ़ी से घुसे थे कातिल, रात एक बजे तक व्हाट्सएप पर ऑनलाइन थी सिमरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद पिता-पुत्री हत्याकांड: अंदर से लगा था ताला सीढ़ी से घुसे थे कातिल, रात एक बजे तक व्हाट्सएप पर ऑनलाइन थी सिमरन
Sun, 01 Nov 2020 11:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद की घनी आबादी में स्थित मोहल्ला किसरौल दीवानखाना में एक प्रॉपर्टी डीलर और उनकी अविवाहित पुत्री की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पिता-पुत्री के शव घर में कमरे के अंदर फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
नागफनी थानाक्षेत्र में हुए इस दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर आईजी, एसएसपी समेत तमाम पुलिस अफसर मौके पहुंचे। पुलिस संपत्ति विवाद, रंजिश व अन्य एंगल पर पड़ताल कर रही है। प्रॉपर्टी डीलर की दूसरी पुत्री के पति की भी साढ़े आठ साल पहले हत्या कर दी गई थी।
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
किसरौल दीवानखाना मोहल्ले में मौलाना इंतखाब वाली गली में वक्फ की संपत्ति में बने मकान की पहली मंजिल पर प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन उर्फ नजरुल (60) और उनकी बेटी समरीन (27) किराये पर रहते थे। नजारत हुसैन की तीन बेटियां शबनम, शहनवाज और माहीन की शादी हो चुकी हैं। जिस मकान में नजारत रहते थे, उसी मकान के भूतल पर रिंकी उर्फ तबस्सुम और रियाजुद्दीन उर्फ रजी के परिवार भी किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
आसपाल रहने वालों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे समरीन कहीं बाहर से घर लौटी थीं। इसके बाद पिता-पुत्री सो गए थे। शनिवार सुबह नजारत की दूसरी बेटी माहीन ने अपने पिता को कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। काफी प्रयास के बाद भी बात न होने पर माहीन ने पड़ोसी रियाजउद्दीन की मां को कॉल कर पिता और बहन से बात कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
घर के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
चूंकि नजारत के मकान का दरवाजा भीतर से बंद था तो वह भी बात नहीं करा सकीं। थोड़ी देर में माहीन खुद पहुंचीं। दरवाजा बंद होने से उन्होंने जीने के दरवाजा के नीचे के स्पेस से झांक कर देखा तो आंगन में फर्श पर खून के निशान नजर आए। घबराई माहीन की चीख निकल गई, जिसे सुनकर पड़ोस के लोग जुट गए। पड़ोसी इमरान उर्फ बबलू व एक अन्य युवक छत के रास्ते पहली मंजिल पर नजारत हुसैन वाले मकान के हिस्से में नीचे उतरे।