दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद जिले में विशेष चौकसी के दावों पर एटीएम उखाड़ने की घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन बदमाश तीन घंटे तक शहर में कार से घूमते रहे लेकिन उन्हें किसी भी चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने नहीं रोका। हैरानी की बात है कि एटीएम का अलार्म बजने के बाद भी पुलिस अलर्ट नहीं हुई। वहीं लोकोशेड स्थित एटीएम में वारदात के दौरान अलार्म नहीं बजा। इसी का नतीजा है बदमाशों ने लोकोशेड के पास दूसरे एटीएम को निशाना बना लिया और उसे उखाड़कर आसानी से भाग गए। बदमाशों के लोकेशन गलशहीद, कटघर, सिविल लाइंस के अलावा मझोला में भी मिली है।
2 of 9
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसओजी समेत चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस की टीमों ने स्मार्ट सिटी के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिससे सामने आया है कि तीन बदमाश स्लेटी कलर की ब्रेजा से रात करीब 12 बजे शहर में घुसे थे। इसके बाद गिरोह सोमवार की रात करीब ढाई बजे गलशहीद क्षेत्र के गांधी नगर में इंडियन बैंक के एटीएम पर पहुंच गया। यहां एटीएम में गार्ड मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है बदमाशों की कार यहां सात मिनट खड़ी रही। एक नकाबपोश बदमाश कार से उतरकर एटीएम को उखाड़ने की कोशिश की तो अलार्म बज गया। इसके बाद यहां से बदमाश भाग निकले और कटघर क्षेत्र में पहुंच गए। यहां दो मिनट रुकने के बाद कार से सिविल लाइंस क्षेत्र में पहुंच गए। लेकिन अलार्म बजने के बाद भी पुलिस अलर्ट नहीं हुई। उन्होंने लोकोशेड पुल के पास अपनी गाड़ी लगा दी और फिर एक बदमाश चेहरे पर नकाब लगाकर एटीएम बूथ के पास पहुंच गया।
3 of 9
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उसने सबसे पहले एटीएम बूथ के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया। इसके बाद एटीएम बूथ के अंदर लगे दो कैमरों पर भी स्प्रे कर दिया। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर कंटेनर डिपो है जहां देररात तक वाहन आते रहते हैं। कंटेनर डिपो गेट के पास ही चाय की दुकान है जहां भी रातभर लोग मौजूद रहते हैं लेकिन किसी को भी इस घटना की भनक नहीं लगी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दिल्ली की ओर भाग गए है। रास्ते में उन्होंने अमरोहा जिले के रजबपुर क्षेत्र में मशीन से रकम निकाल ली थीं।
4 of 9
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
टोल प्लाजा से डेढ़ घंटे के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में
अमरोहा पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस को एटीएम मिलने की सूचना दी। मुरादाबाद से अतरासी के जंगल तक बदमाशों के आने से यह तो साफ हो गया कि बदमाशों की कार हाईवे पर टोल प्लाजा होते हुए उस स्थान तक पहुंची जहां एटीएम पड़ी मिली। सूचना पर मुरादाबाद पुलिस भी पहुंची गई। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर अमरोहा पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिए टोल प्लाजा से रात तीन बजे से साढ़े चार बजे तक करीब डेढ़ घंटा की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है। इन्हीं फुटेज के माध्यम से बदमाशों की कार का पता लगाया जा रहा है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले में कार्रवाई मुरादाबाद पुलिस कर रही है। बदमाशों के सुराग लगाने के अमरोहा की भी तीन टीमें लगाई हैं। टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों के वाहन का पता लगाया जा रहा है।
5 of 9
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पहले भी पीएनबी का एटीएम काटकर 16.74 लाख लूट ले गए थे बदमाश
सिविल लाइंस क्षेत्र में कांठ रोड पर मोरा की मिलक में पांच जुलाई 2020 की सुबह करीब साढ़े चार बजे कार सवार चार बदमाश गैस कटर से पीएनबी का एटीएम काटकर 16.74 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने एटीएम के पास बैठे आशीष ऑटो मोबाइल्स के दो गार्डों को बंधक बना लिया था। इसके बाद बदमाश कांठ की ओर भाग गए थे। विवेकानंद अस्पताल के पास भी बदमाशों ने एक एटीएम उखाड़ने की कोशिश की थी लेकिन गार्ड की सक्रियता के कारण बदमाश पकड़े गए थे।