फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2024: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लाइन, लगते रहे महादेव के जयकारे, मुरादाबाद मंडल की तस्वीरें

Fri, 08 Mar 2024 10:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 10:40 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2024: Lines for Jalabhishek in Shivalayas, chants of Mahadev continued, pictures of Moradabad Ma
मुरादाबाद में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए मुरादाबाद समेत अमरोहा, रामपुर और संभल के शिवालयों में सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है। मंदिरों में लगातार महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। इससे पहले सभी मंदिरों को तरह-तरह के फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। बृहस्पतिवार सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने लगे थे। मुरादाबादवासी भोले की भक्ति में डूबे हुए हैं। महाशिवरात्रि को धूमधाम से मनाने के लिए बृहस्पतिवार को शिवालयों को अच्छी तरह से सजा दिया गया था। इससे पहले कांठ रोड पर दिनभर बम भोले की गूंज रही।

 

 

 

Mahashivratri 2024: Lines for Jalabhishek in Shivalayas, chants of Mahadev continued, pictures of Moradabad Ma
मुरादाबाद में शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला

भगवान शिव के एक से बढ़कर एक भजनों पर कांवड़िए झूमते नजर आए। शिव तांडव स्रोत और बम लहरी गीत भी डीजे पर बजते रहे। शाम को कांवड़ियों ने गली मोहल्लों में कांवड़ लेकर भ्रमण किया। कांवड़ियों के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह भंडारे लगाए गए। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। पाकबड़ा स्थित महाकालेश्वर धाम मंदिर, शहर में झारखंडी महादेव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर के पुजारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया। सबसे पहले कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इसके बाद अन्य श्रद्धालु ने दर्शन किया।

 

 

 

Mahashivratri 2024: Lines for Jalabhishek in Shivalayas, chants of Mahadev continued, pictures of Moradabad Ma
मुरादाबाद में शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला

नौ जोन और 23 सेक्टर में बांटा जनपद 

महाशिवरात्रि को लेकर जनपद 9 जोन 23 सेक्टर और 39 सब सेक्टर में बांदा गया है। इसके अलावा डेढ़ कंपनी पीएसी और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सभी शिवालय पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2024: Lines for Jalabhishek in Shivalayas, chants of Mahadev continued, pictures of Moradabad Ma
मुरादाबाद में पूजा करते डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
जोन की कमान सीओ और सेक्टर की कमान इंस्पेक्टर को दी गई है। करीब चार सौ पुलिसकर्मी इसके लिए लगाए गए हैं। शहर में चौरासी घंटा मंदिर और झारखंडी मंदिर पर 100 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। चौरासी घंटा मंदिर पर कंट्रोल रूम बनाकर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

 

 

विज्ञापन
Mahashivratri 2024: Lines for Jalabhishek in Shivalayas, chants of Mahadev continued, pictures of Moradabad Ma
गजरौला में पूजा के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

गजरौला के चाकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक

गजरौला में महाशिवरात्रि पर चाकेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों व श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। तड़के चार बजे से ही जलाभिषेक करने के लिए लाइन में लग गए। मंदिर परिसर बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। शुक्रवार को महाशिवरात्रि होने के कारण चाकीखेड़ा स्थित चाकेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए तड़के चार बजे से ही शिव भक्तों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।

जलाभिषेक करने के लिए उनकी लाइन लग गई। शिव भक्तों और श्रद्धालुओं ने अपनी बारी आने पर भगवान भोलेनाथ का विधि  विधान से पूजा अर्चना कर व बेल पत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया। घर में सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर हर बम बम के उद्घोष से गूंज उठा। उधर मेले में बच्चों और महिलाओं ने खरीदारी की। इस बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सुबह से ही इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद हो गए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed