{"_id":"6778ec97e791f91ab70e0661","slug":"lucknow-mass-murder-five-funeral-processions-took-place-together-people-eyes-became-moist-2025-01-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: मां और चार बेटियों के एक साथ निकले जनाजे, आसमा के भाई आलम ने खोले चौंकाने वाले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: मां और चार बेटियों के एक साथ निकले जनाजे, आसमा के भाई आलम ने खोले चौंकाने वाले राज
Sat, 04 Jan 2025 02:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:17 PM IST
सार
संभल के हयातनगर इलाके में पांच जनाजे एक साथ निकले। इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गई हैं। काफी संख्या में लोग पहुंचे। लोग हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को कोसते नजर आए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Lucknow Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन निवासी आलम की बहन आसमा और चार भांजियों के शव शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सरायतरीन के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किए गए। बृहस्पतिवार की देर रात शव सरायतरीन पहुंचे थे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। दफन के दौरान काफी संख्या में लोग शामिल रहे। एक ही परिवार के पांच जनाजों को देखकर हर आंख नम दिखाई दी और हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को कोसते नजर आए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
Trending Videos
मां-बेटियों के जानजे को लेकर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
'वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं'
आलम ने कहा कि उसकी बहन 26 वर्ष पहले दुल्हन बनकर गई थी। ऐसा नहीं सोचा था कि उसके जनाजे को भी घर से ही लेकर कब्रिस्तान तक जाना पड़ेगा। आलम ने कहा कि बहन आसमा और चारों भांजी अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) को न्याय मिलना चाहिए। आरोपी पिता-पुत्र को सख्त सजा मिले। जिससे ऐसी कोई दूसरी घटना न हो सके। आलम ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

असद का परिवार, पिता के साथ मां व बहनें।
- फोटो : अमर उजाला
कहा जब बहन की शादी हुई थी तब वह भी छोटे थे। बताया कि शादी के बाद आसमा के चार बेटी व एक बेटे का जन्म हुआ। शादी के बाद जब तक वह जिंदा रही, परेशानी ही उठानी पड़ी। अब बेटे और पति ने ही हत्या कर दी और रहम नहीं खाया। वहीं, दूसरी ओर पांच जनाजे घर से निकले तो एहतियाती तौर पर पुलिस सुरक्षा के लिहाज से तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Mass Murder
- फोटो : अमर उजाला
पिता की मदद से बेटे ने चार बहनों और मां को मार डाला
यूपी की राजधानी लखनऊ के नाका स्थित होटल शरणजीत में मंगलवार की देर रात आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर चार बहनों और मां की हत्या कर दी। सभी अजमेर से लखनऊ आए थे और सोमवार को होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। हत्या से पहले आरोपी पिता-पुत्र ने सभी को शराब पिलाई। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बदर की तलाश जारी है।

जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नाका स्थित होटल शरणजीत में ठहरे थे सभी
डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे अरशद लोको पुलिस चौकी पहुंचा। अरशद ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां और चार बहनों की हत्या कर दी है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घटना नाका इलाके की है। इसके बाद नाका पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस होटल के कमरे में दाखिल हुई तो भीतर पांच के शव बिस्तर पर पड़े थे।