फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal Violence: बवाल के बीच एसपी पर चलाई गोली, गिरफ्तारी के डर से भागा दिल्ली, टिल्लन तमंचे के साथ गिरफ्तार

Fri, 03 Jan 2025 11:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 11:29 AM IST
सार

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में एसपी केके विश्नाई पर गोली चलाने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने बवाल में फायरिंग और पुलिसकर्मियों की बाइकों में आग लगाने की बात कबूली।

विज्ञापन
Sambhal Violence: bullet was fired at Sambhal SP amidst chaos, accused Tillan arrested with pistol
बवाल के बारे में जानकारी देते एसपी संभल केके विश्नाई - फोटो : अमर उजाला

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल में हिंदूपुरा खेड़ा में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई पर गोली चलाई गई थी। बृहस्पतिवार को गोली चलाने के आरोपी नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय निवासी शाजेब उर्फ शहबाज उर्फ टिल्लन गिरफ्तार किया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी को नखासा थाना क्षेत्र में ठंडी कोठी रोड से गिरफ्तार किया गया है।

Sambhal Violence: bullet was fired at Sambhal SP amidst chaos, accused Tillan arrested with pistol
sambhal jama masjid controversy - फोटो : अमर उजाला

आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने ही बवाल के दिन एसपी और पीआरओ पर गोली चलाई थी। जिसमें छर्रे लगने से एसपी और पीआरओ घायल हो गए थे।

Sambhal Violence: bullet was fired at Sambhal SP amidst chaos, accused Tillan arrested with pistol
Sambhal Jama Masjid case - फोटो : संवाद

एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों की बाइकों में आग लगाई थी। इसके बाद हिंदूुपुरा खेड़ा में पहुंचकर फायरिंग की थी। घटना के बाद दिल्ली जाकर रहने लगा था। एसपी ने बताया कि आरोपी से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Violence: bullet was fired at Sambhal SP amidst chaos, accused Tillan arrested with pistol
sambhal jama masjid controversy - फोटो : अमर उजाला

उसके आधार पर कार्रवाई अन्य आरोपियों के खिलाफ भी की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से जेल भेज दिया गया है। मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जामा मस्जिद के नजदीक हुए बवाल में पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी व अन्य कई भीड़ में शामिल लोग घायल हुए थे। जामा मस्जिद के नजदीक बवाल शांत कराया तो हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहे पर पुलिस पर हमला किया गया था।

विज्ञापन
Sambhal Violence: bullet was fired at Sambhal SP amidst chaos, accused Tillan arrested with pistol
संभल में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

ज्यादातर उपद्रवियों का ठिकाना बटला हाउस

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए उपद्रव में कम पढ़े लिखे युवाओं के साथ ज्यादा पढ़े लिखे युवा भी थे। इसकी जानकारी पुलिस को मिली है, जो पढ़े लिखे युवा उपद्रव में शामिल थे। उनमें से ज्यादातर का ठिकाना दिल्ली का बटला हाउस बना हुआ है। बटला हाउस से संभल निवासी अदनान को 23 दिसंबर को पुलिस गिरफ्तार कर लाई थी। अन्य कई आरोपियों के बटला हाउस में होने की सूचना थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed