फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: रामपुर से चुनाव लड़ेंगे आजम खां, कॉलेज से शुरू किया था राजनीतिक सफर

Sun, 24 Mar 2019 12:47 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Mar 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Azam Khan fight from Rampur, see Political journey

समाजवादी पार्टी ने रविवार को दो और प्रत्याशियों का एलान कर दिया। आजमगढ़ से खुद अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे तो सपा ने रामपुर से मौजूदा विधायक आजम खां को रामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। रामपुर आजम खां का गढ़ माना जाता है। अगली स्लाइड में जानिए आजम खां ने कैसे की थी राजनीतिक सफर की शुरुआत...

Lok Sabha Elections 2019: Azam Khan fight from Rampur, see Political journey

आजम खान का जन्म उत्तरप्रदेश के रामपुर में 14 अगस्त 1948 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रामपुर के बकर स्कूल से पूरी करने के बाद रामपुर के सुंदरलाल इंटर कॉलेज से स्नातक और फिर 1974 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। आजम खान का निकाह ताजीन फातिमा से हुआ है और उनके दो बेटे अदीब खान और अब्दुल्लाह खान हैं।
 

Lok Sabha Elections 2019: Azam Khan fight from Rampur, see Political journey

आजम खां ने राजनीतिक सफर की शुरुआत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ की राजनीति से की। आपातकाल में जेल काटी। रामपुर शहर विधानसभा सीट पर 1977 से लगाातार चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा के 11 चुनावों में से नौ में जीत हासिल की। पांच बार प्रदेश में मंत्री रहे। एक बार विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। एक बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे।


आजम खां ने रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना कराई। यूनिवर्सिटी के वह आजीवन चांसलर भी हैं। इसके अलावा रामपुर पब्लिक स्कूल की भी स्थापना की। रामपुर पब्लिक स्कूल की कई शाखाएं रामपुर में चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Azam Khan fight from Rampur, see Political journey
नाम-मोहम्मद आजम खां

राजनीतिक दलः जनता पार्टी, जनता दल, लोकदल, जनता पार्टी (सेक्यूलर) और समाजवादी पार्टी।

पिता का नामः स्वर्गीय मुमताज खां

जन्म तिथि--14 अगस्त 1948

शिक्षाः बीए, एलएलबी (एएमयू)

पताः घेर मीरबाज खां, रामपुर

पत्नी: डॉ. तजीन फात्मा (राज्यसभा सांसद)

बेटा: अब्दुल्ला आजम स्वार (टांडा से विधायक)
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed