बारिश के कारण कहीं पेड़ गिरे तो कहीं लाइन ही टूटकर लटक गई। इसके कारण आधे शहर की विद्युत सप्लाई ठप हो गई और लोग गर्मी में जूझते नजर आए। शाम पांच बजे हुई बारिश के कारण दिल्ली रोड पर तार टूटने से रात आठ बजे तक सप्लाई प्रभावित रही। वहीं पुराने शहर के कई इलाकों में देर रात तक ट्रिपिंग होती रही। कांठ रोड पर पीवीआर के पास एक विशालकाय पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया।
2 of 10
मुरादाबाद में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
इसके कारण जिगर कॉलोनी, दौलतबाग, बंगला गांव समेत कई इलाकों में देर रात तक अंधेरा छाया रहा। अवर अभियंता के पास लगातार उपभोक्ताओं के फोन आते रहे। आखिरकार टीम को लेकर एसडीओ व अवर अभियंता को लाइन स्टाफ के साथ जुटना पड़ा।
3 of 10
मुरादाबाद में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद रात 11:30 बजे तक सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। जेई ने बताया कि पेड़ की शाखाओं को हटाकर नया तार लगाने में समय लग गया। पूरे शहर में करीब एक लाख की आबादी को अलग अलग जगह फाल्ट के कारण बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। पीतलबस्ती, करूला, नवीन नगर, कोठीवाल नगर, टाउन हॉल, लाइनपार ढक्का समेत कई इलाकों में बिजली संकट रहा।
4 of 10
मुरादाबाद में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
हर बार बारिश में परेशान होते हैं उपभोक्ता
विद्युत निगम 90 करोड़ रुपये खर्च कर शहर की बिजली व्यवस्था को स्मार्ट कर रहा है। स्काडा सिस्टम के बड़े बड़े दावे किए जाते हैं। इसके बावजूद थोड़ी सी बारिश बोने पर लोगों को हर बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। हर बार दिल्ली रोड, कांठ रोड की कॉलोनियों में लोगों को देर रात तक गर्मी से जूझना पड़ता है।
5 of 10
मुरादाबाद में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
करोड़ो रुपये खर्च कर भी निगम इस व्यवस्था को मजबूत नही कर पाया है। कई बार घंटों तक टीम को फाल्ट ही नहीं मिल पाता। जिले में फाल्ट लोकेटर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। कई बिजलीघरों पर स्टाफ की भी किल्लत है।