{"_id":"66cd89a64dcdab3b10055adf","slug":"retired-bank-manager-manoj-grew-closer-to-teacher-after-getting-a-loan-then-made-her-friends-with-veer-singh-2024-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: लोन कराकर मैनेजर ने शिक्षिका से बढ़ाईं नजदीकियां... फिर वीर सिंह से कराई दोस्ती; हत्याकांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Photos: लोन कराकर मैनेजर ने शिक्षिका से बढ़ाईं नजदीकियां... फिर वीर सिंह से कराई दोस्ती; हत्याकांड की कहानी
Tue, 27 Aug 2024 02:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:18 PM IST
विज्ञापन
Retired Bank Manager
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर वीर सिंह (65) की हत्या प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की पपसरा (अमरोहा) शाखा के मैनेजर मनोज कुमार ने अपनी प्रेमिका शिक्षिका वीरबाला और दोस्त कार मैकेनिक अनिल कुमार गुप्ता के साथ मिलकर की थी। सोमवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि मनोज कुमार ने वीर सिंह द्वारा की जा रहीं भ्रष्टाचार की शिकायतों के कारण वारदात को अंजाम दिया।
मुरादाबाद में बैंककर्मी की हत्या में शामिल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में हत्याकांड में मझोला के शाहपुर तिगरी निवासी बैंक मैनेजर मनोज कुमार, सिविल लाइंस के डबल स्टोरी एमडीए काॅलोनी निवासी कार मैकेनिक अनिल कुमार गुप्ता और मझोला के बुद्धि विहार सेक्टर-2 में रहने वाली संभल के अतौरा निवासी शिक्षिका वीरबाला यादव के नाम सामने आए।
मुरादाबाद में बैंककर्मी की हत्या में शामिल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वीरबाला पाकबड़ा के रतनपुर कला गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मनोज कुमार बताया कि वह वीर सिंह के साथ काम कर चुका है। वीर सिंह भी अमरोहा की पपसरा शाखा में तैनात रहे थे। वीर सिंह मूल रूप से अमरोहा के बागड़पुर के ही रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद में बैंककर्मी की हत्या में शामिल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वीर सिंह के परिचित मनोज कुमार के पास लोन के लिए जाते थे तो मनोज उनसे पैसे मांगता था। वीर सिंह ने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत कर दी थी। इसी कारण मनोज उनसे रंजिश रखने लगा और उसने वीर सिंह की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में वीरसिंह हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : पुलिस
इसके लिए उसने अपनी प्रेमिका शिक्षिका वीरबाला यादव से वीर सिंह की दोस्ती करा दी। 16 अगस्त की शाम को शिक्षिका ने कॉल करके वीर सिंह को मिलने के बहाने एमडीए ऑफिस के पास बुला लिया, वहां से वीरबाला वीर सिंह की बाइक पर बैठकर चंदौसी कट के पास पहुंची।