फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kundarki By Election: बूथों पर सन्नाटा... फिर भी यूपी में नंबर वन, नहीं बन पाया कुंदरकी बनाम मूंढापांडे ब्लाॅक

Thu, 21 Nov 2024 12:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 12:26 PM IST
सार

कुंदरकी उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। वोटिंग मे ंसुबह तेजी रही लेकिन दोपहर में मतदान केंद्रों पर सन्नाटा दिखा। इस बीच उपचुनाव में 57.72% मतदान दर्ज किया गया। अब सबकी नजरें 23 को होने वाली मतगणना पर है।

विज्ञापन
Kundarki By Election: Silence at the booths... still number one in UP, Kundarki vs Mundhapande not block
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

यूपी की नाै विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भले ही कुंदरकी सीट पर सबसे अधिक मतदान हुआ हो, लेकिन विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश बूथों पर दोपहर में सन्नाटा ही दिखा। हालांकि, सुबह के समय अधिक मतदान होने का दावा किया गया। धीमी रफ्तार के बावजूद कुंदरकी सीट पर कुल 57.72 फीसदी मतदान हुआ।

Kundarki By Election: Silence at the booths... still number one in UP, Kundarki vs Mundhapande not block
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह लाइनें देखी गईं, लेकिन दोपहर बाद कई मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छा गया। मतदान कर्मचारी मतदाताओं का इंतजार करते रहे तो एजेंट मतदाताओं को घर से निकालने में लगे रहे।

Kundarki By Election: Silence at the booths... still number one in UP, Kundarki vs Mundhapande not block
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के मालीपुर गांव में सरकारी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से ही मतदाता लाइन में लग गए थे और उन्होंने बड़े उत्साह के साथ मतदान किया। नौ बजे तक यहां 30 प्रतिशत मतदान हो गया था। रतनपुर कलां में भी सुबह दस बजे तक ही लंबी लाइन देखी गई, लेकिन दोपहर बाद यहां भी मतदान धीमा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kundarki By Election: Silence at the booths... still number one in UP, Kundarki vs Mundhapande not block
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

सुबह 11:30 बजे कुंदरकी के जेएलएम इंटर काॅलेज में बने मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा दिखा। यहां मतदाताओं से अधिक मतदानकर्मी दिखे। खबड़िया भूड़, सिहोरा बाजे, खाईखेड़ा, दलपतपुर, हुसैनपुर, डींगरपुर, जटपुरा, फतेहपुर, फरीदपुर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन
Kundarki By Election: Silence at the booths... still number one in UP, Kundarki vs Mundhapande not block
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

दोपहर 12 बजे के बाद अधिकांश मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छा गया। कुछ बूथों पर एक-एक वोटर आता दिखा। उन्हें भी प्रत्याशी के समर्थक लेकर आ रहे थे। खाईखेड़ा के बूथ पर सन्नाटा होने पर ग्रामीणों ने बताया कि लोग खेती करते हैं, इसलिए उन्होंने सुबह ही वोट डाल दिया था। इसके बाद वह अपने-अपने खेतों पर काम करने चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed