फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kundarki By Election: मुरादाबाद से पोलिंग पार्टियां रवाना, चार लाख मतदाता... 12 प्रत्याशियों के बीच होगी जंग

Tue, 19 Nov 2024 11:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 11:23 AM IST
सार

कुंदरकी उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां को रवाना कर दिया गया है। 3.84 लाख मतदाता भाजपा-सपा समेत 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुरक्षा और निगरानी के लिए 121 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Kundarki By Election: Polling parties leave from Moradabad, fate 12 candidates be decided tomorrow
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियों की रवानगी कर दी गई है। 436 पोलिंग पार्टियों को कृषि उत्पादन मंडी समिति से रवाना किया गया। मतदान बुधवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसके लिए 1,744 मतदानकर्मियों को तैनात किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने मंडी परिसर में पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से पूरा किया।

Kundarki By Election: Polling parties leave from Moradabad, fate 12 candidates be decided tomorrow
Kundarki By Election - फोटो : संवाद

सुरक्षा के सख्त इंतजाम

चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए कुल 109 बड़े वाहन और 74 छोटे वाहन अधिग्रहित किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर 121 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे, जबकि चार जोनल और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इस बार 3,84,673 मतदाता भाजपा, सपा समेत 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Kundarki By Election: Polling parties leave from Moradabad, fate 12 candidates be decided tomorrow
Kundarki By Election - फोटो : संवाद

मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश 

चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कुंदरकी विधानसभा के मतदाता अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kundarki By Election: Polling parties leave from Moradabad, fate 12 candidates be decided tomorrow
Kundarki By Election - फोटो : संवाद

प्रचार पर लगी रोक, बाहरी लोगों पर सख्ती

सोमवार शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर बाहरी लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। होटलों और अन्य स्थानों की जांच की जा रही है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी गुलाब चंद ने बताया कि क्षेत्र में सिर्फ मतदाता और स्थानीय निवासी ही रह सकते हैं।

विज्ञापन
Kundarki By Election: Polling parties leave from Moradabad, fate 12 candidates be decided tomorrow
Kundarki By Election - फोटो : संवाद

आचार संहिता का पालन अनिवार्य

अब प्रत्याशी केवल पैदल भ्रमण के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं। धन या अन्य प्रलोभन देने की किसी भी शिकायत पर फ्लाइंग स्क्वायड (एफएसटी) और स्थैतिक निगरानी टीम (एसएसटी) तुरंत कार्रवाई करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed