फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद में शिववंदन: शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारों के साथ जलाभिषेक, शाम को शृंगार करने के बाद महाआरती

Tue, 08 Aug 2023 12:36 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek in Shivalayas of Moradabad, Maha Aarti in evening
मुरादाबाद के शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

सावन के सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने सुबह से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया था। मंदिरों में तड़के श्रद्धालुओं की लाइनें लग गई थीं। बेलपत्र, फल-फूल भोलेनाथ को अर्पित किए। कावंड़ियों ने भी गंगाजल से जलाभिषेक कर सुख-सौहार्द की प्रार्थना की। भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहा। रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक हरिद्वार और ब्रजघाट से श्रद्धालु कांवड़ लेकर मंदिरों में पहुंच गए थे।

Jalabhishek in Shivalayas of Moradabad, Maha Aarti in evening
मुरादाबाद के शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

पैरों में घुंघरू, होठों पर भोलेनाथ के जयकारे और गेरुआ पोशाक पहने भोले के भक्त श्रद्धा भाव से मंदिरों में पहुंचे। सुबह मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार करने लगे। सोमवार भोर में जब मंदिरों के कपाट खुले तो पूरा वातावरण बम भोले के जयकारों से गूंजने लगा। इसके बाद उन्होंने गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

Jalabhishek in Shivalayas of Moradabad, Maha Aarti in evening
मुरादाबाद के शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

प्राचीन शिव मंदिर चौरासी घंटा, झारखंडी महादेव मंदिर, पुलिस लाइन शिव मंदिर, मनोकामना मंदिर, झांझनपुर स्थित शिव मंदिर, ढाब वाला मंदिर, श्री शिव हरि मंदिर, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, लाइनपार स्थित माता मंदिर, श्री सत्य शिव मंदिर आदि में भगवान की पूजा-अर्चना की गई। भगवान का जलाभिषेक कर उपवास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jalabhishek in Shivalayas of Moradabad, Maha Aarti in evening
मुरादाबाद के शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

शाम को मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का शृंगार किया गया और देर शाम मंदिरों में महाआरती हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र रहे। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर साफ-सफाई का भी ध्यान रखा गया था। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के बाहर लगीं अस्थायी दुकानों से पूजा सामग्री खरीदी। भांग, धतूरा, बेलपत्र, फल और फूलों की मालाएं थीं।

विज्ञापन
Jalabhishek in Shivalayas of Moradabad, Maha Aarti in evening
मुरादाबाद के शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

डिलारी में सावन माह के पांचवें सोमवार को हर हर महादेव के जयकारों के साथ शिवमंदिरों में भगवान शिव व पार्वती की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूर्वा, दूध, पंचामृत के साथ गंगाजल समर्पित कर अराधना की। नगर के लंगड़े बाबा के मंदिर डांक कांवड़ डिलारी बेड़े के शिव भक्तों ने गंगा जल से अभिषेक किया। सोमवार का श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर पूजा अर्चना की। क्षेत्र के मलकपुर सेमली, अलियाबाद, करनपुर, जलालपुर, रहटामाफी, जटपुरा, सरकड़ा विश्नोई, नगर पंचायत ढकिया, लालपुर, नाखूनका के शिव मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed