{"_id":"66f7bc3028ca65d6c80eea9e","slug":"five-hours-of-uproar-in-moradabad-crowd-pelted-stones-on-policemen-after-death-of-a-youth-see-photos-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में पांच घंटे बवाल: युवक की मौत पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर बरसाए पत्थर...असहाय दिखी पुलिस; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में पांच घंटे बवाल: युवक की मौत पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर बरसाए पत्थर...असहाय दिखी पुलिस; तस्वीरें
Sat, 28 Sep 2024 02:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:18 PM IST
विज्ञापन
Moradabad Uproar
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड सीमा से सटे तरफ दलपत गांव में लोकेश उर्फ मोनू (27) की मौत के बाद शुक्रवार को जसपुर मार्ग पर पांच घंटे बवाल चला। एक सिपाही अनीस पर ग्रामीणों ने तीन बार हमला किया और वर्दी तक फाड़ दी। अन्य पुलिसकर्मी बचाने आए तो गुस्साई भीड़ ने पथराव कर दिया।
ठाकुरद्वारा में युवक की माैत के बाद जमकर बवाल
- फोटो : संवाद
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीण ठाकुरद्वारा-जसपुर रोड पर जुट गए। उन्होंने जाम लगाकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। गांव की महिलाएं भी आ गईं। इस दौरान पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया। ग्रामीणों को आरोपी पुलिसकर्मी अनीस दिखाई दिया। इस पर महिलाएं और पुरुषों ने घेर लिया। महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे और चप्पल लिए हुए थीं।
ठाकुरद्वारा में युवक की माैत के बाद जमकर बवाल
- फोटो : संवाद
कई बार अनीस पर हमला किया, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे बचाते रहे। एक बार भीड़ ने बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने अनीस को बचाने का प्रयास किया तो भीड़ ने अपनी ओर खींच लिया। इस पर वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। इस दौरान अनीस की वर्दी भी फट गई। पुलिसकर्मी किसी तरह सिपाही को नहर पर ले गए तो रास्ते में ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल और अन्य वाहन खड़े कर दिए, लेकिन पुलिसकर्मी बाइक पर बैठाकर बाहर निकाल लाए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में युवक की माैत के बाद जमकर बवाल
- फोटो : संवाद
पथराव में सिपाही अर्जुन और होमगार्ड सुधांशु घायल हो गए। पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भागे। घटना की जानकारी मिलने पर ठाकुरद्वारा के अलावा डिलारी और भगतपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। भाजपा नेता ठाकुर अजय प्रताप सिंह और ठाकुरद्वारा ब्लॉक प्रमुख डॉ. वीर सिंह सैनी भी मौके पर आ गए। उन्होंने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज होने के बाद लोग शांत हुए और जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में युवक की माैत के बाद जमकर बवाल
- फोटो : संवाद
ग्रामीणों ने पंक्चर कर दिए पुलिस के वाहन
गांव तरफ दलपत में जब पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को घटना स्थल से काफी पहले खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस की गाड़ी के चारों पहिये पंक्चर कर दिए। इसके बाद पुलिस को घटना स्थल से पैदल ही आना पड़ा। हालांकि, हंगामे की सूचना पर अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
सिर में चोट और जांघ की हड्डी मिली टूटी
पुलिस ने शुक्रवार को लोकेश के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम में सिर में चोट और दाहिनी जांघ की हड्डी टूटी मिली है। सिर और जांघ में मिली चोटें एक्सीटेंडल हैं। इसके अलावा उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला।