फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद में ग्रामीणों का गुस्सा: अवैध वसूली के खिलाफ उठी आवाज, पुलिस व ग्रामीणों के बीच पथराव की तस्वीरें

Fri, 27 Sep 2024 01:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
Anger of villagers in Moradabad, Voice raised against illegal recovery, pictures stone pelting police-villager
ठाकुरद्वारा में युवक की माैत के बाद बवाल - फोटो : संवाद

ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के तरफ दलपत में शुक्रवार को युवक की संदिग्ध हालातों में जान चली गई। ग्रामीणों ने उसकी माैत का जिम्मदार स्थानीय पुलिस को बताया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने अवैध वसूली के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया गया। इसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जीप की हवा निकाल दी। इसके बाद पथराव भी हुआ।

Anger of villagers in Moradabad, Voice raised against illegal recovery, pictures stone pelting police-villager
ठाकुरद्वारा में युवक की माैत के बाद बवाल - फोटो : संवाद

भीड़ ने सिपाही को पकड़कर पीट दिया। उसको बचाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। भीड़ के हमले में एक सिपाही घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया है। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव में शुक्रवार सुबह खेत से मिट्टी उठाकर अपने प्लॉट में भराव करने जा रहे  लोकेश उर्फ मोनू सैनी (27) की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई।

Anger of villagers in Moradabad, Voice raised against illegal recovery, pictures stone pelting police-villager
ठाकुरद्वारा में युवक की माैत के बाद बवाल - फोटो : संवाद

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने अवैध वसूली के इरादे से खाली ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा किया। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मोनू के ऊपर पलट गया। इससे उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anger of villagers in Moradabad, Voice raised against illegal recovery, pictures stone pelting police-villager
ठाकुरद्वारा में जख्मी पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। उन पर पथराव करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने जबरन ट्रैक्टर चालक को रुकने पर मजबूर किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Anger of villagers in Moradabad, Voice raised against illegal recovery, pictures stone pelting police-villager
ठाकुरद्वारा में युवक की माैत के बाद बवाल - फोटो : संवाद

गुस्साए ग्रामीणों ने ठाकुरद्वारा-जसपुर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने पुलिस पर खनन की अवैध वसूली का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस आए दिन उनसे जबरन वसूली करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed