फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सीट बंटवारे के बाद भी सपा-कांग्रेस में इस लोकसभा सीट को लेकर रार; कांग्रेसियों के दबाव में झुकेंगे अखिलेश?

Sat, 24 Feb 2024 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Feb 2024 09:43 AM IST
सार

सीट बंटवारे के बाद भी कांग्रेस को मुरादाबाद सीट मिलने की आस है। वहीं, सपा के नेता सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। 2009 में इस सीट से कांग्रेस नेता एवं क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन चुनाव जीते थे। 2014 में इस सीट को भाजपा के कुंवर सर्वेश सिंह ने जीत हासिल की थी। मौजूदा समय में सपा से डॉ. एसटी हसन इस सीट से सांसद हैं।

विज्ञापन
Election 2024 Congress still hopes to get moradabad lok sabha Samajwadi Party leader not ready to leave seat
congress sp - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस और सपा गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है लेकिन कांग्रेस के नेताओं को भरोसा है कि आचार संहिता घोषित होने के बाद मुरादाबाद सहित तीन सीटें पार्टी को मिल सकती हैं। दूसरी ओर से सपा मुरादाबाद की सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं।


कांग्रेस नेता मुरादाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे थे लेकिन यहां वर्तमान समय में सपा से डॉ. एसटी हसन सांसद हैं। 2009 में इस सीट से कांग्रेस नेता एवं पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन चुनाव जीते थे। 

2014 में इस सीट को भाजपा के कुंवर सर्वेश सिंह ने जीत हासिल की थी। इसी आधार पर कांग्रेस मुरादाबाद सीट पर अपना दावा कर रही थी लेकिन सीट बंटवारे में सपा ने मुरादाबाद सीट को अपने पाले में कर लिया।

कांग्रेस ने मुरादाबाद सीट के लिए दबाव बनाया था लेकिन तत्काल कोई जुगत काम नहीं आई। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच काफी चर्चा चल रही थी। कोहिनूर तिराहे पर शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया। अभी सपा नेताओं से बातचीत चल रही है। 
Election 2024 Congress still hopes to get moradabad lok sabha Samajwadi Party leader not ready to leave seat
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
संभावना है कि सपा इस सीट पर कांग्रेस को लड़ने का अवसर दे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि कांग्रेस को तीन सीट और मिलने की उम्मीद है। अभी चुनाव आचार संहिता लागू होने पर कई चीजें बदल सकती हैं। अभी राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच चर्चा भी होगी। 

 
Election 2024 Congress still hopes to get moradabad lok sabha Samajwadi Party leader not ready to leave seat
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस को मंडल में सिर्फ अमरोहा लोकसभा सीट मिली है। हालांकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सर्किट हाउस में पत्रकारों के सामने संकेत दे दिया था कि मुरादाबाद जहां था वहीं रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Election 2024 Congress still hopes to get moradabad lok sabha Samajwadi Party leader not ready to leave seat
राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया
आठ साल पहले बिना अनुमति के राहुल गांधी ने किया था रोड शो, कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुआ था केस
आठ साल पहले पुलिस प्रशासन की बिना अनुमति के कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहर के बीचों बीच रोड शो किया था। दोनों साइडों में बहुमंजिला इमारतें और झूलते तार होने के कारण शहर के बीच रोड शो की अनुमति नहीं दी गई थी। बावजूद इसके कांग्रेस ने रोड शो रद्द नहीं किया था। तब मुगलपुरा थाने में उस वक्त के कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत कई नामजद और 100 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Election 2024 Congress still hopes to get moradabad lok sabha Samajwadi Party leader not ready to leave seat
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लोगों स्वीकार अभिभावदन करते राहुल गांधी।
कांग्रेस नेता और पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से तीन अक्तूबर 2016 में राहुल गांधी के रोड शो की अनुमति मांगी थी। जिसमें बताया गया था कि राहुल गांधी मूंढापांडे हवाई अड्डे पर आएंगे। यहां से सड़क द्वारा दलपतपुर जीरो प्वाइंट होते हुए काशीपुर तिराहे पर पहुंचेंगे। इसके बाद ताजपुर होते हुए जामा मस्जिद तिराहे पर होते हुए जीआईसी चौराहा, मंडी चौक, चौमुखा पुल होते हुए कोतवाली रोड, बाजार गंज होते हुए गुरहट्ठी चौराहे से आंबेडकर पार्क जाएंगे। इसके अलावा राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी अफसरों ने रूट का निरीक्षण किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed