फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: आठ माह से अफेयर...व्हाट्सएप कॉल कर 5 बच्चों की मां को बुलाया, इसलिए मार डाला; कत्ल कर सरकारी नल पर धोए हाथ

Thu, 30 Oct 2025 01:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 30 Oct 2025 01:25 PM IST
सार

हसनपुर में गला रेतकर की गई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। वह कपड़ों की फड़ लगाता था और महिला से उसके अवैध संबंध थे। 

विज्ञापन
Eight-month affair killed mother of 5 children after WhatsApp call murder and washed hands at government Pamp
अमरोहा पुलिस ने रीना हत्याकांड का किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

अमरोहा के हसनपुर में गला रेतकर की गई महिला की हत्या का 24 घंटे में ही खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक प्रेमी ने ही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर वारदात को अंजाम दिया था। छुरा बरामद कर लिया है। हत्यारोपी के महिला से संबंध थे, वह प्रेमी को ब्लैकमेल कर रही थी और कई बार पैसे ले चुकी थी। अब महिला तीन लाख की मांग कर रही थी, रकम नहीं देने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी भी दे रही थी, इससे से परेशान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।



हसनपुर-रहरा मार्ग पर तीसरा मिल के पास मंगलवार सुबह एक प्लाॅट में महिला का शव मिला था। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। बुधवार को एसपी अमित कुमार आनंद ने हसनपुर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मामले में महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद थाना पुलिस व एसओजी सर्विलांस की टीम खोजबीन में जुटी हुई थी।

Eight-month affair killed mother of 5 children after WhatsApp call murder and washed hands at government Pamp
हसनपुर में रीना हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद

इस संबंध में हसनपुर के मोहल्ला कोट पूर्वी मनिहारान निवासी सलीम को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। आरोपी ने बताया कि वह फड़ लगाकर कपड़े बेचता था। उसकी दुकान पर महिला का बेटा भी काम करता था। इस बीच महिला से उसके अवैध संबंध हो गए। महिला हर माह आठ हजार रुपये लेती थी। दीपावली पर महिला ने 20 हजार की मांग की थी।

Eight-month affair killed mother of 5 children after WhatsApp call murder and washed hands at government Pamp
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद

इसके अलावा तीन लाख रुपये की भी मांग कर रही थी। रकम नहीं देने पर कार्रवाई कराने की धमकी भी दी थी। महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसकी हत्या की योजना बनाई। सोमवार शाम करीब 6.45 पर महिला को बाइक से आरोपी सलीम घटनास्थल पर ले गया और छुरा से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eight-month affair killed mother of 5 children after WhatsApp call murder and washed hands at government Pamp
मृतका और हत्यारोपी - फोटो : संवाद

इसके बाद वह महिला का मोबाइल व चुनरी लेकर भाग गया। एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर छुरा, मृतका का मोबाइल, चुनरी और बाइक बरामद की गई है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम 15 हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया।

विज्ञापन
Eight-month affair killed mother of 5 children after WhatsApp call murder and washed hands at government Pamp
हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक हसनपुर प्रेमपाल सिंह, एसएसआई अमित कुमार, हेड कांस्टेबिल पवन राणा, कांस्टेबल अतुल कुमार, गौरव कुमार व विकास कुमार और एसओजी सर्विलांस टीम से प्रभारी सर्विलांस बिजेंद्र मलिक, प्रभारी एसओजी कुलदीप तोमर, गौरव शर्मा, वाजिद अली, प्रवेश कुमार, अरविंद कुमार, अंकुर कुमार, लव चौधरी आदि शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed