फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद मिलादुन्नबी: मुरादाबाद में निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, मस्जिदों और मदरसों की शानदार सजावट...बाजारों में राैनक

Mon, 16 Sep 2024 10:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 10:26 AM IST
विज्ञापन
Eid Miladunnabi: Jalsa e Mohammadi will taken out Moradabad, mosques and madrasas are decorated beautifully
मुरादाबाद में ईद मिलादुन्नबी पर सजावट - फोटो : अमर उजाला

ईद मिलादुन्नबी पर सोमवार को शहर में जुलूस-ए-माेहम्मदी निकालेगा। किले वाली मस्जिद से निकलने वाला जुलूस मदरसा जामिया नईमिया तक जाएगा। जुलूस की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जगह-जगह जुलूस का अकीदतमंद इस्तकबाल करेंगे। वहीं रविवार को रोशनी से नहाई मस्जिदों और मदरसों में रसूल की शान में नातिया कलाम पेश किए गए।

Eid Miladunnabi: Jalsa e Mohammadi will taken out Moradabad, mosques and madrasas are decorated beautifully
मुरादाबाद में ईद मिलादुन्नबी पर सजावट - फोटो : अमर उजाला

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर सोमवार को जीआईसी चाैराहे पर जुलूस-ए-मोहम्मदी के इस्तकबाल में जलसा होगा। जहां से अस्र की नमाज के बाद आल इंडिया जमीयते अहले सुन्नत की जानिब से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मदरसा जामिया नईमिया पहुंचेगा। जहां दुआ कराई जाएगी। वहीं रविवार को शहर के गली मोहल्लों में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी चलती रही।

Eid Miladunnabi: Jalsa e Mohammadi will taken out Moradabad, mosques and madrasas are decorated beautifully
मुरादाबाद में ईद मिलादुन्नबी पर सजावट - फोटो : अमर उजाला

मस्जिदों और मदरसों में सजावट की गई। साथ ही अल्लाह के नबी की शान में नातिया कलाम पढ़े गए। आल इंडिया जमीयते अहले सुन्नत के अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल मन्नान कलीमी ने बताया कि जुलूस की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को अस्र की नमाज के बाद किले वाली मस्जिद से जुलूस निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid Miladunnabi: Jalsa e Mohammadi will taken out Moradabad, mosques and madrasas are decorated beautifully
मुरादाबाद में ईद मिलादुन्नबी पर सजावट - फोटो : अमर उजाला

वाॅलंटियर रहेंगे जुलूस में माैजूद

जुलूस-ए-मोहम्मदी में बड़ी संख्या में आशिक-ए-रसूल शामिल होंगे। जुलूस में अकीदतमंदों को दिक्कत न हो इसके लिए 120 वाॅलंटियर लगाए गए हैं, जो जुलूस के इंतजाम पर नजर रखेंगे। 

विज्ञापन
Eid Miladunnabi: Jalsa e Mohammadi will taken out Moradabad, mosques and madrasas are decorated beautifully
मुरादाबाद में ईद मिलादुन्नबी पर सजावट - फोटो : अमर उजाला

इन रास्तों से गुजरेगा जुलूस

किले वाली मस्जिद जीआईसी चाैराहे से निकलने वाला जुलूस-ए-मोहम्मदी फैजगंज, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखापुल, टाउनहाॅल, बाजार गंज, नीम का प्याऊ, लाल मस्जिद, फीलखाना, तहसील स्कूल, नियारियान, दीवान का बाजार होते हुए मदरसा जामिया नईमिया पहुंचेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed