फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: इसलिए मेहनाज ने सद्दाम संग किया आशिक का कत्ल... इस कारण धड़ से अलग कर थैली में रखा था सिर; ये थी प्लानिंग

Sat, 14 Sep 2024 02:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Sep 2024 02:54 PM IST
विज्ञापन
girlfriend Mehnaz and Saddam plotted to kill Sonu After getting defamed in moradabad up
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी। प्रेमी का धड़ खेत में मिला, जबकि उसका सिर काटकर दो किलोमीटर दूर फेंक दिया। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।


दरअसल, मोहल्ले में बदनामी होने के बाद मेहनाज और उसके भाई सद्दाम ने सोनू की हत्या की साजिश रची थी। भाई-बहन इतने गुस्से में थे कि वो किसी भी कीमत पर सोनू को मारना चाहते थे। उन्होंने दो दिन तक हत्या की प्लानिंग की। तीसरे दिन मेहनाज ने सोनू को कॉल कर जंगल में बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। चौथे दिन जब मेहनाज के बुलाने पर सोनू मिलने के लिए सैफनी क्षेत्र में गन्ने के खेत में पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद सद्दाम के दोस्त रिजवान ने सोनू को पकड़ लिया। मेहनाज ने पैर दबा लिए और सद्दाम ने सोनू की गला काटकर हत्या कर दी। सिर को धड़ से अलग कर दो किमी. दूर ले जाकर डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया था।
girlfriend Mehnaz and Saddam plotted to kill Sonu After getting defamed in moradabad up
मृतक सोनू - फोटो : अमर उजाला
बिलारी के सहसपुर निवासी सोनू की ननिहाल रामपुर के सैफनी के मोहल्ला मझरा में है। सोनू के ननिहाल के पड़ोस में रहने वाली मेहनाज बिलारी के थांवला स्थित कॉलेज से आईटीआई कर रही थी। करीब छह माह पहले सोनू और मेहनाज की जान पहचान कॉलेज से घर लौटते समय हो गई थी। तब दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे।

 
girlfriend Mehnaz and Saddam plotted to kill Sonu After getting defamed in moradabad up
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो सोनू ने अपनी ननिहाल में ज्यादा आना-जाना शुरू कर दिया था। एक दिन सोनू ने मेहराज को अपने पास बैठाकर फोटो खींच लिए थे। इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसने मेहनाज को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। सोनू ने मेहनाज पर बाहर घूमने जाने का दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
girlfriend Mehnaz and Saddam plotted to kill Sonu After getting defamed in moradabad up
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला
तब सोनू ने अपनी ननिहाल लाकर अपने रिश्तेदारों को फोटो दिखाए और कहा कि वह मेहनाज से शादी करना चाहता है। यह बात सैफनी में फैली तो मेहनाज के भाई सद्दाम तक पहुंच गई। घटना से चार दिन पहले सद्दाम ने अपनी बहन से पूछताछ की तो वह रोने लगी। इसके बाद उसने आपबीती सुनाई। सद्दाम और मेहनाज ने सोनू को सबक सिखाने और उसकी हत्या करने की साजिश रची।

 
विज्ञापन
girlfriend Mehnaz and Saddam plotted to kill Sonu After getting defamed in moradabad up
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला
दो दिन तक पूरा प्लान तैयार किया। जिसमें सद्दाम ने अपने दोस्त रिजवान को भी शामिल कर लिया। तीसरे दिन मेहनाज ने सोनू को कॉल कर उसे बरूआ पुल के पास जंगल में आकर मिलने के लिए बुलाया, लेकिन उस दिन सोनू नहीं आया। इसके बाद युवती, उसका भाई और भाई का दोस्त घर लौट गए थे। नौ सितंबर को फिर से मेहनाज ने कॉल की। जैसे ही सोनू गन्ने के खेत में पहुंचा उसे तीनों ने दबोच लिया। रस्सी से उसके हाथ पैर बांध दिए और छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed