{"_id":"5e97d7da8ebc3e774c0365bc","slug":"doctors-and-police-team-attacked-by-locals-in-moradabad-was-planned-earlier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद हमले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, एक दिन पहले ही रची गई थी साजिश, घरों में रख लिए थे ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद हमले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, एक दिन पहले ही रची गई थी साजिश, घरों में रख लिए थे ईंट-पत्थर
Thu, 16 Apr 2020 09:44 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर हमले की साजिश एक दिन पहले ही बना ली गई थी। कुछ स्थानीय लोग और पुलिस सूत्र बताते हैं कि इसी साजिश के तहत घरों की छतों पर ईंट-पत्थर पहले से ही जमा कर लिए गए थे। तेज तर्रार महिलाओं को आगे करना भी इसी साजिश का हिस्सा था जिससे पुलिस चकरा जाए।
Trending Videos
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
साजिशकर्ताओं ने सोचा था कि इस तरह हमले देख पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम घबरा जाएगी और उसके पांव उखड़ जाएंगे। इसके बाद उन्हें बैकफुट पर जाना पड़ेगा। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में कुछ लोगों के उकसाने की बात सामने आई है। उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण फैलाने में मुख्य केंद्र बने निजामुद्दीन और जमात के लोगों को देश के कोने-कोने में तलाशा जा रहा है। मुरादाबाद में भी ये लोग कई दिन तक छिपे रहे। सूत्रों का दावा है कि अब भी कई लोग शहर में छिपे हुए हैं। पुलिस हिरासत में ली गई महिलाओं और लोगों ने पूछताछ में कबूला है कि कुछ लोगों ने उन्हें उकसाया कि एक बार पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला हो जाएगा तो यहां आने की कोई कोशिश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावरों की घर में घुसने की कोशिश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पहले मंगलवार को ही टीम पर हमले की साजिश थी, लेकिन कोरोना से मृत शख्स के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाना था। जिसकी वजह से टीम बाकी लोगों को क्वारंटीन करने के लिए मंगलवार को नहीं पहुंच पाई थी। अगर टीम इस क्षेत्र में मंगलवार को भी जाती तो उनपर उसी दिन हमला हो जाता।
विज्ञापन
हमले की आरोपी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर टीम पहुंची तो आरोपियों ने हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग का नेटवर्क भी फेल नजर आया है। नवाबपुरा स्थित हाजी नेक वाली मस्जिद के पास स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर हमला करने वाले कई आरोपी रामगंगा नदी को पार कर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस टीमें रामगंगा पार भी उनकी तलाश में जुटी हैं।